Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Apr 7, 2025 🕒 4:41 AM

रांची वासियों को जल्द मिलेगा एक और फ्लाईओवर का गिफ्ट, CM हेमंत सोरेन ने…

रांची वासियों को जल्द मिलेगा एक और फ्लाईओवर का गिफ्ट, CM हेमंत सोरेन ने…

Share this:

Ranchi news : 28 नवंबर को शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब पूरे फॉर्म में आ गए हैं। 3 नवंबर को उन्होंने राजधानी रांची स्थित मेकान चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। रांची वासियों को भरोसा दिलाया कि कांटाटोली फ्लाईओवर के बाद अब जल्द ही उन्हें एक नए फ्लाईओवर का गिफ्ट मिलने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाईओवर की देश और राज्य में एक अलग पहचान होगी। यह अपने आप में एक अनोखा फ्लाईओवर होगा। औचक निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 निर्धारित समय से पहले पूरा करें कम

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखने का निर्देश दिया। कहा कि निर्धारित समय से पहले काम को पूरा करने करें। इसके पूर्व भी कांटाटोली से सिरमटोली तक का फ्लाईओवर भी समय से पहले पूर्ण किया जा चुका है। इसके निर्माण से धुर्वा, डोरंडा आदि इलाकों से लोग आसानी से कांटाटोली की ओर निकल सकते हैं।

अधिकारियों के साथ विभिन्न पहलुओं पर की चर्चा

 मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस फ्लाईओवर से संबंधित निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान दें।

मीडिया को दी जानकारी

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा  कि पूर्व में भी राज्य सरकार द्वारा कांटाटोली से सिरमटोली चौक तक बने फ्लाईओवर परियोजना को निर्धारित समय सीमा से पहले ही राजधानी वासियों को समर्पित की जा चुकी है। मेकान चौक से सिरमटोली चौक तक बन रहा यह फ्लाईओवर भी निर्धारित समय सीमा से पहले ही रांची वासियों को समर्पित किए जाने को लेकर राज्य सरकार के पदाधिकारी, इंजीनियर एवं निर्माण में लगे श्रमिकजुटे हैं।

ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस फ्लाईओवर परियोजना का भी जल्द से जल्द शुभारंभ हो, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर चूंकि रेलवे क्रासिंग के ऊपर से गुजर रहा है इसीलिए रेल गाड़ियों के आवागमन से संबंधित बिंदुओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।

Share this:

Latest Updates