Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Apr 7, 2025 🕒 4:02 AM

महुआडांड़ पहुंचे शिवराज,राज्य सरकार पर योजनाओं की अनदेखी का लगाया आरोप 

महुआडांड़ पहुंचे शिवराज,राज्य सरकार पर योजनाओं की अनदेखी का लगाया आरोप 

Share this:

• सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 02 लाख 87 हजार 400 खाली पदों को भरने का फैसला पास कराऊंगा: शिवराज

Latehar News : केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार महुआडांड़ पहुंचे। प्रखंड के स्टेडियम मैदान में आयोजित परिवर्तन यात्रा सभा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में इन 02 लाख 87 हजार 400 खाली पदों भरने का फैसला पास करवाऊंगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने जल जीवन मिशन के पैसे झारखंड में भेजे थे। हर बहन के घर नल से जल पहुंचे, हजारों करोड़ रुपये केन्द्र ने भेजे, लेकिन राज्य सरकार ने पूरा पैसा घोटाला कर दिया। भाजपा की सरकार बनते ही आपके खेतों तक क्षेत्र के जो नदी-नाले का व्यर्थ पानी बह कर जा रहा है, बड़े और छोटे डैम और नहर योजना बना कर पहुंचाया जायेगा। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, हर गांव-घर तक 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जायेगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली की योजना के तहत आपके मकान पर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। झारखंड में बहनों के लिए लाखपति बनाने की योजना के अभियान चलायेंगे।

पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी थे परिवर्तन यात्रा में शामिल

पूर्व मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि मनिका विधानसभा क्षेत्र की समस्या को सदन में नहीं रखते हैं, क्षेत्र की जनता पर उनका ध्यान नहीं है। इस बार हम परिवर्तन करेंगे।सभा कार्यक्रम से पूर्व परिवर्तन यात्रा पूर्व सांसद सह पर परिवर्तन यात्रा प्रभारी सुनील सिंह द्वारा गोद लिये हुए महुआडांड़ अंतर्गत गांव सोहर पहुंची। लोगों से मुलाकात कर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सांसद सुनिल सिंह ने उनके हालचाल जाने। फिर परिवर्तन यात्रा कुरो मोड़ पहुंची। वहां महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। वहां से सभा कार्यक्रम तक रोड शो निकाले गये। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया। शास्त्री चौक पर भी माल्यार्पण किया गया। दौरे के क्रम में पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री के नेतरहाट पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने आदिवासी परम्परा के अनुसार उनका स्वागत किया। बाद में केन्द्रीय कृषि मंत्री के साथ-साथ अन्य नेताओं ने भी एक ग्रामीण के घर जाकर जमीन पर बैठक र एक साथ भोजन किया। 

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, मुकेश निरंजन सिन्हा, समीर उरांव, विधायक शशि भूषण मेहता, जिला महामंत्री बंसी यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, प्रेम सिंह, राजधानी यादव, अवधेश सिंह चेरो, सितामणी तिर्की, पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य इस्तेला नगेसिया, अमलेश सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र नाथ शाह अन्य मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates