Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने की मंदिर पर फायरिंग

मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने की मंदिर पर फायरिंग

Share this:

Imfal news : इंफाल ईस्ट में एक पहाड़ी की चोटी पर मौजूद उग्रवादियों ने कोंगबा मारू लाइफाम (मंदिर) पर कई राउंड गोलियां चलायींं, जिससे वहां पुजारी और श्रद्धालुओं में हड़कम्प मच गया।

शुक्रवार को इंफाल ईस्ट में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने कोंगबा मारू लाइफाम (मंदिर) को निशाना बना कर गोलीबारी की। यह मंदिर मैतेई समुदाय का है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:25 बजे पहाड़ी की चोटी पर मौजूद उग्रवादियों ने मंदिर पर कई राउंड गोलियां चलायींं, जहां श्रद्धालु और पुजारी पारम्परिक अनुष्ठान कर रहे थे। इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस हमले के बाद इंफाल ईस्ट के परिधीय इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने सात राउंड फायरिंग की गयी है। इसके बाद मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी।

राज्यपाल की इस पहल के बीच मंदिर पर फायरिंग की घटना से स्थानीय लोग चिंतित हैं। इस घटना के बाद आसपास के कई गांवों के लोगों में आक्रोश है।

Share this:

Latest Updates