Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Mar 31, 2025 🕒 1:33 AM

सात जन्मों के रिलेशन की बात बेकार, कुछ दिनों के लिए बीवी चाहिए तो तो यहां जाइए..

सात जन्मों के रिलेशन की बात बेकार, कुछ दिनों के लिए बीवी चाहिए तो तो यहां जाइए..

Share this:

New Delhi news : भारतीय समाज और परंपरा में तो शादी को सात जन्मों के बंधन की दृष्टि से देखा जाता है। लेकिन, सब जगह यही बात लागू नहीं होती। कहीं-कहीं यह बेकार की बात मानी जाती है। जानना है तो इस खबर को जरूर पढ़िए। हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की। आप कुंवारे हैं और चंद दिनों के लिए आपको बीवी चाहिए तो यहां पहुंच जाइए। बस आपका काम बन जाएगा। इंडोनेशिया की ज्यादातर कम पढ़ी-लिखी और गांव की लड़कियों को इस काम के लिए नौकरी दी जाती है। कई बिचौलिए पर्यटकों के लिए किराए की पत्नी का इंतजाम करते हैं।

कुछ दिनों के लिए पर्यटकों से शादी

हम जानते हैं कि इंडोनेशिया में बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। वहां की महिलाएं कुछ दिनों के लिए पर्यटकों से शादी करती हैं। यहां दूसरे देश से आने वाले शख्स अपने लिए पत्नी किराए पर ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐशियाई देशों में ‘प्लेजर मैरिज’ का चलन काफी बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा इंडोनेशिया में किया जा रहा है। इंडोनेशिया में ‘प्लेजर मैरिज’ एक बड़ा बिजनेस बनकर उभर रहा है। इसके चलते देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। बताया जाता है कि इंडोनेशिया में रहते हुए दोनों साथ घूम सकते हैं, कहीं भी जा सकते हैं और साथ समय बिता सकते हैं। इसके बाद देश से निकलने से पहले दोनों का कानूनन तलाक कराया जाता है।

Share this:

Latest Updates