Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Mar 31, 2025 🕒 12:40 AM

सिल्वर स्क्रीन पर इस अभिनेता के दिखने का मतलब था कि आप हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

सिल्वर स्क्रीन पर इस अभिनेता के दिखने का मतलब था कि आप हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Share this:

Bollywood news, New Delhi news : बॉलीवुड में हंसाने वाले एक से बढ़कर एक एक्टर हुए। इनमें देवेन वर्मा का नाम स्पेशल है। सिल्वर स्क्रीन पर उनकी छवि सामने आने का मतलब है कि आपको हंसगुल्ले मिलने वाले हैं। बेशक आज की दुनिया में मुस्कुराहट और हंसी के लाले पड़ गए हैं।  गुदगुदाना और किसी रोते को हंसाना देवेन वर्मा से कोई सीखे। है। यह काम करने वाले कमाल के जादूगर थे शानदार अभिनेता देवेन वर्मा। अब वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी एक्टिंग आज भी ताजा है।

अशोक कुमार की बेटी से की शादी

देवेन वर्मा ने नौरोजी वाडिया कॉलेज फॉर आर्ट्स एंड साइंस से पॉलिटिक्स और सोश‍ियोलॉजी ऑनर्स के साथ स्नातक की पढ़ाई की थी। उन्होंने रूपा गांगुली से शादी की, जो दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अशोक कुमार की बेटी थीं। देवेन वर्मा का असली नाम देवेंदु वर्मा था, जिसे उन्होंने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बदलकर देवेन रख लिया था।

इस कॉमेडी किंग को कौन भूलेगा

देवेन वर्मा ह‍िंदी फिल्मों के बेहद लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता थे। उनका जन्म बलदेव सिंह वर्मा और सरला देवी के घर हुआ था। उनके पिता राजस्थानी और मां गुजराती थी। पर्दे पर शानदार एक्टिंग, हंसाना हो या फिर अपना जादू छोड़ना, वह किसी में भी पीछे नहीं हटते थे। एक शानदार अभिनेता होने के साथ ही वह फिल्म निर्माता भी थे।

देवेन वर्मा ने अंगूर में काम किया, जो 1982 में आई थी। वह 1979 में आई फिल्म गोलमाल, खट्टा मीठा, नास्तिक, के साथ रंग बिरंगी, अंदाज अपना-अपना के साथ दिल तो पागल है में भी नजर आए थे।  

कई निर्देशकों के साथ काम किया

देवेन वर्मा विशेष रूप से बासु चटर्जी, ऋषिकेश मुखर्जी और गुलजार जैसे बॉलीवुड निर्देशकों के साथ अपनी कॉमेडी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। इनके साथ दर्शक उन्हें पर्दे पर खासा पसंद करते थे। देवेन वर्मा ने बेशरम सहित कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया था। उन्होंने चोरी मेरा काम, चोर के घर चोर और अंगूर के लिए फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडी एक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।

Share this:

Latest Updates