Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा शासन में असम की अर्थव्यवस्था का मूल्य दोगुना होकर 06 लाख करोड़ हुआ : प्रधानमंत्री

भाजपा शासन में असम की अर्थव्यवस्था का मूल्य दोगुना होकर 06 लाख करोड़ हुआ : प्रधानमंत्री

Share this:


New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के दौरान असम की अर्थव्यवस्था का मूल्य दोगुना होकर 06 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह डबल इंजन सरकार का प्रभाव है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वी भारत और नॉर्थ-ईस्ट की भूमि आज नये भविष्य की शुरुआत करने जा रही है। एडवांटेज असम पूरी दुनिया को असम की सम्भावना और प्रगति से जोड़ने का महाअभियान है। इतिहास गवाह है कि पहले भी भारत की समृद्धि में ईस्टर्न इंडिया का बहुत बड़ा रोल था। आज जब भारत विकसित होने की तरफ बढ़ रहा है, तो एक बार फिर हमारा ये नॉर्थ-ईस्ट अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा है।

विशेषज्ञ एक बात को लेकर निश्चिन्त हैं और वह है भारत का तेज विकास
उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी स्थानीय आपूर्ति शृंखला को मजबूत कर रहा है। आज भारत, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर रहा है। ईस्ट एशिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी लगातार सशक्त हो रही है और नया बन रहा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी अनेक नयी सम्भावनाएं लेकर आ रहा है।
मोदी ने कहा, ‘इस वैश्विक अनिश्चितता के बीच भी दुनिया के कई विशेषज्ञ एक बात को लेकर निश्चिन्त हैं और वह है भारत का तेज विकास। भारत पर इस भरोसे की बहुत ठोस वजह है। आज का भारत, आनेवाले 25 सालों की 21वीं सदी के दीर्घकालिक विजन को ध्यान में रखते हुए, एक के बाद एक कदम उठा रहा है, बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। आज दुनिया को भारत की युवा आबादी पर भरोसा है, जो बहुत तेजी से हुनरमंद हो रही है। आज दुनिया को भारत के नव मध्यम वर्ग पर भरोसा है, जो गरीबी से बाहर निकल कर नयी आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया को भारत के 140 करोड़ लोगों पर भरोसा है, जो राजनीतिक स्थिरता और नीतिगत निरन्तरता का समर्थन करते हैं। आज दुनिया को भारत की गवर्नेंस पर भरोसा है, जो लगातार सुधार कर रही है। आज भारत अपनी लोकल सप्लाई चेन को मजबूत कर रहा है।’

Share this:

Latest Updates