New Delhi news : दुनिया के सबसे छोटे इंसान साउथईस्ट एशियन आइसलैंड के टिमोर में रहते हैं। फिलीपींस इस लिस्ट में पांचवें नम्बर पर है। यहां रहनेवाले लोगों की औसत लम्बाई 5 फीट 1.57 इंच है और यहां रहनेवाले मर्दों की औसत लम्बाई 5 फीट 4.25 इंच है।
कहां रहते हैं सबसे छोटे इंसान
ऐसे देखा जाये, तो दुनिया के सबसे छोटे इंसान के रूप में ईरान के अफशिन इस्माइल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। लेकिन, आज हम इनकी नहीं, बल्कि एक पूरे देश की बात कर रहे हैं, जहां दुनिया में सबसे छोटे इंसान पाये जाते हैं। हालांकि, अगर हम अफशिन इस्माइल की बात करें, तो इनकी हाइट 2 फीट 1.6 इंच है और इनकी उम्र 20 के पार है।
कहां रहते हैं दुनिया के सबसे छोटे इंसान ?
एक रिपोर्ट की मानें, तो दुनिया में सबसे छोटे इंसान साउथईस्ट एशियन आइसलैंड के टिमोर में रहते हैं। यहां एक इंसान की औसतन लम्बाई 05 फीट 01.28 इंच होगी। आदमियों की बात करें, तो यहां के आदमियों की औसत लम्बाई 05 फीट 02.09 इंच है और महिलाओं की औसत लम्बाई 04 फीट 11.05 इंच है। जबकि, दूसरे नम्बर पर लाओस है। यहां रहनेवालों की औसत लम्बाई 05 फीट 01.37 इंच होती है। जबकि, यहां के मर्दों की लम्बाई 05 फीट 03.19 इंच होती है और यहां की औरतों की लम्बाई 05 फीट 03.19 इंच होती है।
तीसरे और चौथे नम्बर पर कौन है ?
सबसे छोटे इंसानों वाले देश की लिस्ट में तीसरे नम्बर मेडागास्कर है। मेडागास्कर में रहनेवाले इंसानों की औसत लम्बाई 05 फीट 01.56 इंच होती है। जबकि, यहां के मर्दों की औसत लम्बाई 05 फीट 03.06 इंच होती है और यहां के औरतों की औसत लम्बाई 04 फीट 11.51 इंच होती है। चौथे नम्बर पर इस लिस्ट में ग्वाटेमाला है। ग्वाटेमाला में रहनेवाले लोगों की औसत लम्बाई 05 फीट 01.57 इंच है। यहां मर्दों की औसत लम्बाई 05 फीट 04.33 इंच है और यहां की महिलाओं की औसत लम्बाई 04 फीट 10.81 इंच होती है।
फिलीपींस और नेपाल भी इस लिस्ट में हैं शामिल
इस लिस्ट में फिलीपींस और नेपाल भी शामिल हैं। फिलीपींस इस लिस्ट में पांचवें नम्बर पर है। यहां रहनेवाले लोगों की औसत लम्बाई 05 फीट 01.57 इंच है और यहां रहनेवाले मर्दों की औसत लम्बाई 05 फीट 04.25 इंच है। जबकि, यहां रहनेवाली औरतों की लम्बाई 04 फीट 10.89 इंच होती है। वहीं, नेपाल की बात करें, तो नेपाल में रहनेवाले लोगों की औसत लम्बाई 05 फीट 01.64 इंच होती है और यहां रहनेवाले मर्दों की औसत लम्बाई 05 फीट 03.09 इंच होती है। महिलाओं की बात करें, तो नेपाल में महिलाओं की औसत लम्बाई 04 फीट 11.39 इंच होती है।