Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sun, Mar 30, 2025 🕒 8:46 PM

कोहरे का सितम : मेरठ में 4 लोगों की मौत, कानपुर में 6 गाड़ियां टकराईं

कोहरे का सितम : मेरठ में 4 लोगों की मौत, कानपुर में 6 गाड़ियां टकराईं

Share this:

आ रही है ठंड! तीन डिग्री तक कम होगा पारा, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन घने कोहरे की चेतावनी

Lucknow news, up news : प्रदेश में शुक्रवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया। कानपुर में घने कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। उत्तराखंड के रुड़की में भी कोहरे के चलते स्कॉर्पियो हाईवे पर पलट गई। हादसे में मेरठ के 4 लोगों की मौत हो गई। आगरा में 20 कदम की दूरी ताजमहल नहीं दिख रहा था। लखनऊ में विजिबिलिटी सिर्फ 20 मीटर रही। अयोध्या का राम मंदिर कोहरे में छिप गया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में तापमान में धीरे-धीरे कमी आ रही है। अब मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में भी अगले दो दिनों तक बहुत घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी 2 दिन पारा लुढ़केगा। न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पछुआ हवाओं के जोर पकड़ने के कारण मौसम में अचानक बदलाव हुआ है।

कानपुर सबसे सर्द रहा

गुरुवार को कानपुर नगर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। झांसी में सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह गोरखपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती और बरेली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य हो गई थी। नोएडा, अयोध्या, बहराइच और शाहजहांपुर में भी सौ मीटर से कम विजिबिलिटी दर्ज की गई।

लखनऊ में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा

लखनऊ में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। शहर में कुछ जगहों पर प्रदूषण अधिक होने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। राजधानी में कोहरा छाने के साथ ही ठंड की भी शुरुआत हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उमेश चंद्र शुक्ल का कहना है कि एनसीआर में छाई धुंध का असर लखनऊ में भी हो रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया गया।

Share this:

Latest Updates