Islamabad news : चाहे कोई निजाम या सत्ता कितनी भी ताकतवर क्यों ना हो, तानाशाही की उसकी शक्ति अकूत क्यों ना हो, अगर हकीकत की आवाज बुलंद होने लगे तो उसमें कंकंपी आ जाती है। यह आवाज आग से शुरू होकर शोला बनती है और उस शोले की आग यूं फैलती है कि सत्ता की शक्ति भयभीत होकर उसके खिलाफ कुछ भी कर सकती है। पाकिस्तान में बलूचिस्तान की एक लड़की इसी तरह का शोला जैसी बन गई और उसकी आग से सरकार और सेना तक दहशत में आ गई। परिणाम यह हुआ कि महरंग बलूच नाम की इस लड़की ने ऐसे मुश्किल सवालात खड़े कर दिए कि उसे गायब ही कर दिया गया। पाकिस्तान की सेना ने महरंग बलूच को वैसे ही गायब किया है जैसे उनके पिता और भाई को गायब किया गया था।
इस लड़की की ताकत का अंदाजा
मीडिया रिपोर्ट यह बता रही है कि इस लड़की ने पूरे पाकिस्तान को पागल कर दिया है। इसे मिटाने के लिए पूरी सेना लगा दी गई, पर इस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसकी एक आवाज पर हजारों बलूच लोग सड़कों पर उतर आते हैं। इस बार पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान आंदोलन का चेहरा बन चुकी महरंग बलूच को गिरफ्तार कर लिया है।
अब जनता सरकार से पूछ रही सवाल
ऐसे में सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या महरंग बलूच वापस आ पाएंगी। क्या पाकिस्तान महरंग बलूच को मारने वाला है। वास्तव में महरंग बलूच पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा इसलिए भी बन गई हैं क्योंकि वो आजादी की जंग बलूचिस्तान के अलावा अंतरराष्ट्रीय मंचों तक ले गई हैं। जिन लोगों और देशों ने बलूचिस्तान का नाम तक नहीं सुना था वो भी महरंग बलूच के समर्थन में उतर आए हैं। यही महरंग बलूच की सबसे बड़ी ताकत थी।
आजादी छीनने का एलान
महरंग बलूच कई बार अंग्रेजी में पाकिस्तान से आजादी छीनने का एलान कर चुकी हैं। महरंग बलूच ने एक सोची समझी रणनीति के साथ लाखों बलूचों के सामने अंग्रेजी में भाषण दिया। उनका भाषण पश्चिमी देशों और पूरी दुनिया की मीडिया के लिए था कि बलूच अब पीछे नहीं हटेंगे। महरंग बलूच के भाषणों से डरे पाकिस्तान के राज्य सुरक्षा बलों द्वारा की गई क्रूर कार्रवाई में महिलाओं और बच्चों पर हमला किया गया। महरंग बलूच ने एक्स पर एक वीडियो मैसेज में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर क्वेटा में शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन कर रहे बलूच कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। भले उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन बलूचिस्तान में आजादी की उसकी आवाज गूंज रही है।