New Delhi news : यमन का अल-हुतैब गांव दुनिया का एकमात्र ऐसा गांव है, जहां आज तक कभी बारिश नहीं हुई। अल-हुतैब पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर ऊंचाई पर मौजूद है। दरअसल, पृथ्वी अनगिनत रहस्यों से भरी पड़ी है। धरती पर कई ऐसे स्थान हैं, जिनका रहस्य आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाये हैं। हम आपको आज धरती पर एक ऐसे गांव के बारे में बतायेंगे, जहां एक बूंद बारिश नहीं होती है। इसके बाद भी इस गांव में रहनेवाले इंसान और जीव-जंतु जिन्दा रहते हैं। इसका कारण जान कर आप हैरान रह जायेंगे। यमन का अल-हुतैब गांव दुनिया का एकमात्र ऐसा गांव है, जहां आज तक कभी बारिश नहीं हुई।
यमन में स्थित है अल-हुतैब नाम का अनोखा गांव
अल-हुतैब गांव यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज इलाके में मौजूद है। यह गांव पर्यटन के मामले में बहुत अग्रणी गांव है। यहां के प्राकृतिक नजारे बहुत शानदार हैं। गांव में पहाड़ों की चोटियों पर बहुत ही खूबसूरत हैं। इस खूबसूरत चोटियों पर बहुत सुन्दर-सुन्दर घर बनाये गये हैं। इन्हें लोग देखते रह जाते हैं। अल-हुतैब पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर ऊंचाई पर मौजूद है। इस गांव की चारों तरफ का वातावरण काफी गर्म है।
गांव के ऊपर बनते हैं बादल
सर्दियों में यहां सुबह का वातावरण बहुत ठंडा रहता है, लेकिन सूरज उगते ही गर्मियां बढ़ जाती हैं। यह गांव ‘अल-बोहरा या अल-मुकरमा’ समुदाय के लोगों का गढ़ है। इन लोगों को ‘यमनी समुदाय’ के लोग भी कहा जाता है। आपको जान कर आश्चर्य होगा कि इस गांव में कभी बारिश इस वजह से नहीं होती, क्योंकि गांव बादलों के ऊपर बसा है। इस गांव के ऊपर कभी बारिश करनेवाले बादल बनते ही नहीं हैं। बादल हमेशा गांव के नीचे बनते हैं, जिस कारण यहां के निचले इलाकों में तो बारिश होती है, लेकिन गांव में कभी पानी नहीं बरसता।