होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 26 सितंबर 2024 का राशिफल और पंचांग जानें 

IMG 20240925 WA0007

Share this:

Rashifal 26 सितंबर 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 26 सितंबर 2024 को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

26 सितंबर 2024 यानी गुरुवार का पंचांग 

आश्विन कृष्ण पक्ष नवमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), भाद्रपद। नवमी तिथि 12:25 PM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र पुनर्वसु 11:34 PM तक उपरांत पुष्य। परिघ योग 11:41 PM तक, उसके बाद शिव योग। करण गर 12:26 PM तक, बाद वणिज 12:48 AM तक, बाद विष्टि। 26 सितम्बर गुरुवार को राहु 01:47 PM से 03:16 PM तक है। 05:12 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

26 सितंबर 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : दिन उतार-चढ़ाव और व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्लानिंग की कमी की वजह से आप अपने ही फैलाए हुए काम में फंसे हुए महसूस कर सकते हैं। जोखिम वाले काम में आज सावधानी बरतें। समझदारी और बुद्धि से विरोधियों को मात दे पाएंगे। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। 

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आप विचारों में उलझेंगे, यादों और पुराने दिनों के ख्यालों में मन बार-बार गोते लगाएगा। भविष्य के बारे में भी विचार करेंगे यानी बहुत दिनों बाद अपने बारे में सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ज्यादा फोकस करना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग से मन आनंदित होगा। कारोबार में वाणी और व्यवहार से लाभ पाएंगे। 

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों को कुछ नई ट्रेनिंग मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान बहुत अच्छा है। जीवन साथी को कोई बढ़िया बेनिफिट मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की गरिमा को समझते हुए एक दूसरे के प्यार में खुद को महसूस करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : मानसिक चिंताओं में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है और सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। उन्हें दूर करने की कोशिश करें और आपसी बातचीत से मामले को सुलझाएं। शादीशुदा लोगों के  गृहस्थ जीवन के लिए का दिन मान बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आप मजबूती से अपना काम करेंगे। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : प्रेम संबंध के मामले में दिन अच्छा रहेगा। जिन लोगों के बीच मनमुटाव बना है वह भी दूर हो सकता है। भाग्य का पूरा सहयोग मिल रहा है। धन का निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आगे बढ़ सकते हैं। छात्रों की रुचि पढ़ने-लिखने में रहेगी। ज्ञान विज्ञान को सीखने में रुचि रहेगी। गैर जरूरी खर्चों का भी योग है, संयम से रहें। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।  

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है।  घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। 

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोस्तों से फायदा होगा। हल्के खर्चे भी होंगे। सेहत बढ़िया रहेगी,जिससे कोई बड़ी मुसीबत नहीं आएगी। काम के सिलसिले में थोड़ी परेशानी होगी। काम में मन नहीं लगेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुद को ज्यादा गंभीर महसूस करेंगे और अपने प्रिय से अपने मन के भाव जताएंगे। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : भाग्य की सहायता से काम बनते चले जाएंगे। जीवन साथी के साथ कहीं दूर घूमने की प्लानिंग होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़ा शांति से काम ले। आपके प्रिय से आपकी झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेगे। आपके बॉस भी आप से प्रभावित हो सकते हैं। पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी। 

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से भी मजबूत दिखेंगे और नए विचार मन में आएंगे। लोगों को सलाह देने में भी सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में आप को मजबूती मिलेगी। भाग्य की प्रबलता से आपके कार्यभार में बढ़ोतरी होगी और आप की सैलरी भी बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान बहुत बढ़िया रहेगा। संतान के बारे में विचार करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग हल्की-फुल्की झड़प का शिकार हो सकते हैं 

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनका में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। कोई इच्छा पूरी होने से मन बहुत खुश होगा। सेहत में भी सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा मेहनत और ध्यान से काम करना होगा, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को बहुत खूबसूरती से जिएंगे और अपने प्रिय को शादी के लिए मना सकते हैं। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : अपने काम पर पूरा ध्यान रहेगा, जिससे काम में बहुत अच्छी परफॉर्मेंस रहेगी और आप काफी खुश रहेंगे, क्योंकि आप अंदर से जानते होंगे, कि आपने आज बहुत बढ़िया काम किया है। आपके अधिकारी भी आपसे खुश होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज फिर रोमांटिक मूड में होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा सा तनाव जरूर हो सकता है, लेकिन फिर भी आपका रिश्ते में प्यार रहेगा आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, नाम और यश भी प्राप्त कर पाएंगे। परिवार में आपसी सहयोग और आनंद बना रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। दूर रह रहे मित्रों से संपर्क हो सकता है। किसी सूचना और प्रयास में सफलता से दिन आनंदित होगा। बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार आयेगा। नई शुरुआत के लिए समय ठीक है।  

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates