Rashifal 02 फरवरी 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 02 फरवरी 2025 रविवार है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग। इसके बाद विस्तार से राशिफल।
02 फरवरी 2025 रविवार का पंचांग
माघ शुक्ल पक्ष चतुर्थी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), माघ। चतुर्थी तिथि 09:14 AM तक उपरांत पंचमी तिथि 06:53 AM तक उपरांत षष्ठी। नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 12:52 AM तक उपरांत रेवती। शिव योग 09:14 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग 06:05 AM तक, उसके बाद साध्य योग। करण विष्टि 09:14 AM तक, बाद बव 08:03 PM तक, बाद बालव 06:53 AM तक, बाद कौलव। 02 फरवरी रविवार को राहु 04:48 PM से 06:10 PM तक है। चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।
02 फरवरी 2025 का राशिफल
♈ मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : मेष राशि वालों का दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर हर कार्य कर पाएंगे। जिससे पूरे दिन उत्साह एवं ऊर्जा बनी रहेगी। आज आप धन के किसी लेन-देन के बारे में विचार कर सकते हैं। जो भी करेंगे उसमें लाभ होने की पूरी उम्मीद है, बस खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें।
♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा। किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है। पैसों का लेन-देन आज न करें। आपके अपने आपसे दूर जा सकते हैं। किसी बात को लेकर परिवार में मनमुटाव हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि धैर्य और संयम के साथ बैठकर आपसी मसलों को सुलझा लें।
♊ मिथुन :(क, छ, व, घ Gemini Daily Horoscope) : आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के बल पर आपके सभी काम बनेंगे। नौकरीपेशा को उनके कार्य के लिए प्रशंसा मिलेगी, वहीं व्यापारियों को भी फायदा होगा।
♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू) : आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज दांपत्य जीवन के मामले में भी मधुर अनुभव प्राप्त होंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। छात्रों के लिए भी कोई शुभ सूचना आ सकती है।
♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : भाग्य आज आपका साथ दे रहा है। आज पहले से सोचे गए कार्यों की तरफ आपको विशेष रूप से ध्यान देना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की रुचि बढ़ेगी। धन का निवेश करना आपके लिए आज लाभकारी रहेगा। आने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे।
♍ कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। वाणी को क्रोध से दूर रखें। आज आपको अन्य दिनों की तुलना में कुछ आलस्य महसूस हो सकता है। बहुत जरूरी न हो तो लंबी दूरी की यात्रा से परहेज करें। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।
♎ तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष तौर पर ध्यान दें। विरोधी शांत रहेंगे। दिन आनंद के साथ बीतेगा। साथियों का सहयोग प्राप्त करेंगे। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
♏ वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : सुखशांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। आज आप पुराने पड़े कार्यों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ती आएगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं।
♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) : आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। आज आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। छात्रों का पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित होगा। भविष्य के लिए भी योजनाएं तैयार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा। अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। किसी से बहस में न पड़ें। अन्यथा मन आपका ही खराब होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको धैर्य और संयम से काम लेते हुए क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। कोई योजना फलीभूत हो सकती है। जिसका लाभ आपको भविष्य में देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और कार्य में उत्साह बना रहेगा।
♓ मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। दिन में परिणाम आज शुभ प्राप्त होंगे। कारोबार में भी लाभ होगा। निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन भी आज सुखमय रहेगा।
पंडित रामदेव पांडेय , मोबाइल नंबर-08877003232
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।