Home
National
International
Jharkhand/Bihar
Health
Career
Entertainment
Sports Samrat
Business
Special
Bright Side
Lifestyle
Literature
Spirituality

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 04 फरवरी 2025 का राशिफल जानें

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 04 फरवरी 2025 का राशिफल जानें

Share this:

Rashifal 04 फरवरी 2025 rashifal & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 04 फरवरी 2025 को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल पढ़ें।

04 फरवरी 2025 यानी मंगलवार का पंचांग

माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), माघ। सप्तमी तिथि 02:31 AM तक उपरांत अष्टमी। नक्षत्र अश्विनी 09:49 PM तक उपरांत भरणी। शुभ योग 12:06 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग। करण गर 03:33 PM तक, बाद वणिज 02:31 AM तक, बाद विष्टि। 04 फरवरी मंगलवार को राहु 03:26 PM से 04:49 PM तक है। चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।

04 फरवरी 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार में मेलजोल बनाकर रखना होगा, किसी की बात बुरी भी लगे तो उसे हंसकर टाल दें इससे परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। आज आपको परिवार के लिए कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है। लेकिन कारोबार में लाभ की भी स्थिति बनी रहेगी।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : वृषभ राशि के लिए आज के दिन सितारे बताते हैं कि आपको धन का लाभ मिलेगा, उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी संतान के विवाह से संबंधित कुछ कार्य संपन्न हो सकते हैं। आपको अपने कुछ उद्देश्यों को लेकर चिंता होगी लेकिन परिवार के सहयोग से आपकी चिंता का समाधान हो सकता है। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका कोई चल रहा विवाद दूर हो सकता है। किसी मित्र या परिचित का सहयोग आपको आनंदित करेगा। माता पिता की ओर से स्नेह और आशीर्वाद पाएंगे। घर के लिए आज आप शॉपिंग कर सकते हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके लिए सलाह है कि, समय के महत्व को समझते हुए आज उन कार्यों को प्राथमिकता दें जो अधिक महत्वपूर्ण हों। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके प्रयास सफल रहेंगे।  

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : घर परिवार के मामले में आज कर्क राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति का व्यवहार आपको कष्ट दे सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आपको आज परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल बनाकर रखना होगा और उन्हें समय देना होगा इससे आपका पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। घर पर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति आज थोड़ी कमजोर रह सकती है। अपने खर्च को आपको कंट्रोल करना चाहिए। बिजनस में डील करते संयम सभी पक्षों पर आपको विचार कर लेना चाहिए। यात्रा पर जा रहे हैं तो आज सतर्कता का पूरा ध्यान रखें। आपके लिए सलाह है कि आज परिस्थिति कैसी भी हो आप सकारात्मक रहें और धैर्य बनाए रखें। दोपहर के बाद का समय आपके लिए थोड़ा बेहतर होगा। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आप अपने परिवार के किसी सदस्य के सहयोग और व्यवहार से भावुक और आनंदित होंगे। पिता बीमार चल रहे हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। संतान पक्ष से भी आपका मन संतुष्ट रहेगा। परिचितों से मनमुटाव के कारण थोड़ी परेशानी होगी लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल होंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग परिवार के साथ ही कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त होगा। जोखिम वाले काम से आपको सतर्क रहना चाहिए। दूसरों के झगड़े विवाद में न पड़ें।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है, किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा लें अपने मन से दवाई लेना नुकसानदायक हो सकता है। आज आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए विरोधियों से दूर रहें और कही सुनी बातों पर ध्यान न दें। आप साथी को कहीं बाहर घुमाने या शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, आज मानसिक भटकाव से पढ़ाई में मन नहीं लगेाग। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कारोबार में आज चिंता और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेन देन में आपको सावधान रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपका आपसी मतभेद बढ़ सकता है इसलिए वाणी व्यवहार को संयमित रखने की जरूरत है। कान के रोग एवं पीड़ा की आशंका है। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको संभलकर बात व्यवहार करना चाहिए। व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं तो उसमें किसी भी तरह के लेन-देन से बचें, अन्यथा आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। जिन लोगों को पहले से ही जोड़ों से संबंधित समस्या है, उन लोगों को विशेष रूप से अपना ध्यान रखना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति का उपहास असफलता का कारण बन सकता है।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपको अपने माता-पिता या भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी से बहुत उम्मीदें हैं और आपका जीवनसाथी उन सभी पर खरा उतरेगा। संतान की ओर से आपका मन थोड़ा चिंतित हो सकता है लेकिन चिंता न करें, भगवान सब ठीक कर देंगे। दूर रहने वाले संबंधियों से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : कुंभ राशि के जातक आज सभी मामलों को संयम से संभालने का प्रयास करें। अहंकार को बीच में न लाएं, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। आज कोई बड़ा काम करने में आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आज खरीदारी करते हुए बजट का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। अजनबियों पर अधिक भरोसा न करें। कष्ट, चिंता व बेचैनी से राहत पाएंगे। दिन के दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेग।    

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज मीन राशि के सितारे बताते हैं किसी विवाद मामले में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रभाव बढेगा। किसी पारिवारिक जरूरत की वजह से आपको धन खर्च करना होगा। यात्रा पर भी धन व्यय होने का योग है। आज यात्रा के दौरान आपको अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ के मामले में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेमी के साथ आनंददायक पल बिताएंगे।  

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this: