Home
National
International
Jharkhand/Bihar
Health
Career
Entertainment
Sports Samrat
Business
Special
Bright Side
Lifestyle
Literature
Spirituality

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 25 फरवरी 2025 का राशिफल जानें

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 25 फरवरी 2025 का राशिफल जानें

Share this:

Rashifal 25 फरवरी 2025 rashifal & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 25 फरवरी 2025 को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल पढ़ें।

25 फरवरी 2025 यानी मंगलवार का पंचांग

फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), माघ। द्वादशी तिथि 12:47 PM तक उपरांत त्रयोदशी। नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 06:30 PM तक उपरांत श्रवण। व्यातीपात योग 08:14 AM तक, उसके बाद वरीयान योग 05:50 AM तक, उसके बाद परिघ योग। करण तैतिल 12:47 PM तक, बाद गर 12:03 AM तक, बाद वणिज। 25 फरवरी मंगलवार को राहु 03:31 PM से 04:58 PM तक है। चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा।

25 फरवरी 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए।प्रतिस्पर्धा में बढ़त के लिए व्यवसायियों को नई योजनाओं और रणनीतियों पर काम करने की ज़रूरत है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज आपके परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। आपको चिंता के भारीपन के स्थान में हलकेपन का अनुभव होगा। आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयो पर आप अधिक ध्यान देंगे। आप किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें।अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। आपके माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ वक़्त बचाकर रखें। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है।कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा होगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नया मौका मिलेगा। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे।व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी।सरसो के तेल की बोतल मंदिर में दान करें, करोबार में बरकत होगी।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालांकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। आज आपके विरोधी आपके बनते काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, मजबूत मनोबल के साथ कार्य करें।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अन्य पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। यह ज़िंदगी का हिस्सा है और कोई भी इससे नहीं बच सकता है। किसी की ज़िंदगी में भी सूरज की रोशनी या बदल की छाँव हमेशा नहीं रह सकती। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा। जरूरतमंद को काला वस्त्र दान करें, कष्टों से छुटकारा मिलेगा।यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।  

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू आपको खुशी देगा। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। आप काफी नियमित रूप से किसी व्यक्ति से बातचीत करते हैं, तो उसकी ओर अनजाने में आकर्षित हो सकते है। आपको इस व्यक्ति से सावधान रहना होगा, क्योंकि यह आकर्षण आपसे उसके वास्तविक स्वभाव को छुपा सकता है।  

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद होंगी। विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।    

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग और शत्रु की वृद्धि होगी। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज़ करें अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आपके स्वभाव में व्यवहारिकता कम और भावुकता ज्यादा रहेगी। आपका सारा जोर लोगों से संपर्क बनाने और मजबूत करने में रहेगा।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this: