Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 26 फरवरी 2025 का जानें राशिफल

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 26 फरवरी 2025 का जानें राशिफल

Share this:

Rashifal 26 फरवरी  2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 26 फरवरी  2025 को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

26 फरवरी 2025 दिन बुधवार का पंचांग  

फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), माघ। त्रयोदशी तिथि 11:08 AM तक उपरांत चतुर्दशी। नक्षत्र श्रवण 05:23 PM तक उपरांत धनिष्ठा। परिघ योग 02:57 AM तक, उसके बाद शिव योग। करण वणिज 11:08 AM तक, बाद विष्टि 10:05 PM तक, बाद शकुनि। 26 फरवरी बुधवार को राहु 12:39 PM से 02:05 PM तक है। 04:37 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

26 फरवरी 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आज आप पाएंगे कि जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। ध्यान रखें कि ये बदलाव सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी हो। आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के डॉक्टर्स अपने अनुभव का इस्तेमाल सही दिशा में करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के जो लोग वर्किंग हैं उन्हें कोई नई जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना हैं। पढाई के प्रति उनकी गम्भीरता बढ़ेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग अगर किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन शुभ हैं। बेरोजगारो को किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में थोड़ा संभल कर रहने का है। पारिवारिक जीवन में वातावरण अच्छा रहेगा।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नजरअंदाज करें। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। कुछ लोग पुराने कार्य के प्रति फिर से उत्साहित होंगे परन्तु समय आने पर ही उसमें सफलता मिल पायेगी।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके करियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा। आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन सामान्य रहेगा। नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। आज शाम को घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वो एक-दूसरे को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, रिश्ते मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद है, किसी प्रापर्टी की बिक्री से काफी लाभ होगा। लवमेट की सेहत पहले से बेहतर होगी। मेडिटेशन करें, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनें की आवश्यकता है अन्यथा कोई हानि हो सकती है।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का दिन शांत रहकर गुजारें। शारीरिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन की मुरादें पूरी होगी। आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। आज वाद-विवाद और झगड़े से बचें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप माला-माल भी हो सकते हैं।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप खुद से काम करने पर विचार करेंगे तो फायदा होगा। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, नए दोस्त बनेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, आपको किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। साथ ही नए केस मिलने की संभावना हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने जाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी। यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अपने निर्णय लेने में कोई संकोच न करें खुलकर अपनी बात रखें और निर्णय लें। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं। आपको आज दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान भी मिल सकता है। आप आज किसी भी काम में अति उत्साह से बचें। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। मानसिक अस्थिरता से बचें। डिस्टर्ब हुए बिना समय पर काम निपटाने की कोशिश करें। पार्टनर से चल रहा पुराना विवाद खत्म होगा। आज माता-पिता के आर्शीवाद का फल आपको मिलता नजर आएगा।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates