Rashifal 07 मार्च 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 07 मार्च 2025 को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।
07 मार्च 2025 शुक्रवार का पंचांग
फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), फाल्गुन। अष्टमी तिथि 09:18 AM तक उपरांत नवमी। नक्षत्र म्रृगशीर्षा 11:32 PM तक उपरांत आद्रा। प्रीति योग 06:14 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग। करण बव 09:19 AM तक, बाद बालव 08:44 PM तक, बाद कौलव। 07 मार्च शुक्रवार को राहु 11:10 AM से 12:37 PM तक है। 11:45 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
07 मार्च 2025 का राशिफल
♈ मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार ला सकता है। थोड़े प्रयत्न से आपको ज्यादा लाभ होगा। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत आएगी। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्याएं सुलझेगी। धैर्य से कार्य करें सफलता मिलेगी। धन का व्यय बढ़ेगा। अपनी दोस्ती सोच समझ कर करें। बुरे लोगो के संगत से बचे यह आपके लिए हानिकारक है। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं।
♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : आज आपको अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप किसी कलात्मक क्षेत्र में शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। यदि आप अपनी कम्पनी में किसी ऊंचे औहदे पर हैं तो आप देखेंगे कि आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है। हाल ही में आपकी कम्पनी को बहुत बड़ा (टर्न ओवर) व्यवसाय मिला है जिससे कम्पनी प्रबन्धन ने आपको प्रोत्साहन राशि देना निश्चत किया है। यह राशि आपके लिए अतिरिक्त आय है अत: यह सलाह दी जाती है कि इस आय का एक भाग जरूरतमन्दों को अवश्य दान दे दें। इससे आपका व्यवसाय बढ़ेगा एवं इससे आमदनी में भी वृध्दि होगी।
♊ मिथुन : (क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे।आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं।
♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है अस्वस्थता संभव है। आपकी यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।
♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। आज आप अच्छे दिख रहे हैं, अच्छा महसूस कर रहे हैं कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके आकर्षण व कार्य क्षमता से कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही लाभ होगा। आज आप अपने व्यक्तिगत प्रयासों से ही व्यावसायिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे।यदि आप शेयर बाजार में रूचि रखते हैं, तब आज का दिन आपके लिये सही फल देने वाला है। लेकिन ये ध्यान रखें कि आप इस दौरान लंबे समय के निवेश को ही अपने विकल्प के रूप में रखें। छोटी अवधि के निवेश ज्यादा विशेष फल नही देंगे।
♍ कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। मध्याहन के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है।
♎ तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके संबंधों में निकटता आंएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे।
♏ वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज के दिन आप महसूस करेंगे कि आपको जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर नौकरी के प्रस्ताव के रूप में मिला है। हो सकता है कि ये प्रस्ताव आपके वर्तमान स्थान से थोड़ा दूर हो और आपको वहां जाकर बसना पड़े। लेकिन अपने भविष्य को सुधारने के लिये इस अवसर को हाथ से मत जानें दें। आज आपको ऐसी सम्पत्ति हाथ लगेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। आज आप देखेंगे कि जितने रूपये आप घर से लेकर चले थे उससे अधिक आप की जेब में हो सकते हैं।
♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा।
♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आपके सहयोगियों ने ऐसी स्थितियों में बहुत अच्छी तरह से आप का समर्थन किया है और ये समय उन लोगों से प्राप्त हुई मदद की सराहना करने का समय है। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेनें से बचें। आज मानसिक संतुलन बनाये रखें। करियर और प्रोफेशन के लिए समय सामान्य है।
♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी आगे की जीवन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता की ओर आगे बढ़ते जाएं।आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। उन मूल्यवान पलों को अपनी यादों में समेटने का प्रयास करें, जिन्हें जिंदगी भर याद रख सकें।यदि आपका सपना पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का है तब आज का दिन ये सपना साकार हो सकता है।
♓ मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।आपके लिये आज अवसरों की कमी नही है, आपको सिर्फ उनका लाभ उठाना है।
पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।