Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 11 मार्च 2025 का राशिफल जानें

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 11 मार्च 2025 का राशिफल जानें

Share this:

Rashifal 11 मार्च 2025 rashifal & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 11 मार्च 2025 को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल पढ़ें।

11 मार्च 2025 यानी मंगलवार का पंचांग

फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), फाल्गुन। द्वादशी तिथि 08:14 AM तक उपरांत त्रयोदशी। नक्षत्र आश्लेषा 02:15 AM तक उपरांत मघा। अतिगण्ड योग 01:17 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग। करण बालव 08:14 AM तक, बाद कौलव 08:39 PM तक, बाद तैतिल। 11 मार्च मंगलवार को राहु 03:33 PM से 05:02 PM तक है। 02:15 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

12 मार्च 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका मन लाइफस्टाइल की पुस्तकों को पढ़ने में लगेगा। इस राशि के व्यापार से जुड़े लोग आज निवेश करेंगे। निवेश के लिए अच्छा दिन नहीं हैं। आज परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। व्यावसायिक साझेदारी से आपको फायदा होगा। लंबे समय से टल रहे काम पूरे होंगे। मेडिटेशन करने से मन शांत रहेगा।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आप गलत संगत वाले लोगों से दुर रहें। आपके जीवनसाथी का आपके प्रति प्यार सच्चा है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी शुभ सूचना के मिलने से आप का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। मित्रों के ऊपर धनखर्च हो सकता है, मगर यह लाभदायक होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। ज़िद्दी बर्ताव न करें इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपकी सादगी से काम बनेंगे। इस राशि के जिन लोगों का बिजनेस हैं, वो आज किसी कंपनी से जुड़़ने से पहले अपनी ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। आज आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। इस राशि के लोगों का आज जीवनसाथी के साथ थोड़ा नोंक-झोंक हो सकता हैं। संभल का बातचीत करें। गलत शब्दों के इस्तेमाल से आपके रिश्तें में गलतफहमी होगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करने से रिश्तों में सुधार आएगा।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन-प्रतिष्ठा की भी हानि हो सकती है। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। ख़राब दौर हमें बहुत-कुछ देता है। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति के लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की बॉस की बेरूखी से अटक सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की जरुरत हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। इस राशि के बायोकेमेस्ट्री के छात्रों को किसी मल्टीनेशनल मेडिसिन कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। शब्दों का सही इस्तेमाल करने वरना  अच्छी-खासी दोस्ती में दरार पड़ सकती हैं। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, बाधाएं दूर होंगी।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपकी आर्थिक योजना को बल मिलेगा लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है बड़े रोजगार के अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं ध्यान से इस बारे में सोचे और आपके पूर्ण संतुष्ट होने पर अपने करियर की दिशा परिवर्तित करे आज का दिन अपने विरोधियों को आमंत्रित करने एवं अपने बुनियादी ढांचे और अपनी ताकत को दिखाने का एक सही दिन है। इसकी वजह से आपके धुर विरोधी बोली से पहले ही हार जाएंगे या किसी परियोजना पर आप अपने हस्ताक्षर कर पायेंगे जो की आपके व्यवसाय को आगे की और ले जाएगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : काम को लेकर किए गए नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज के दिन भाग्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज ऑफिस में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा,पढ़ाई में मन लगेगा। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो आपके करीबी आप से नाराज़ हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान-समझ सकें। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपकों दूसरों से आगे बनाए रखेगी। घर में पेड़-पौधे लगाने से मन का तनाव कम होगा।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर रहेंगी। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम भी आज आप बना सकते हैं। जो बात कोई और नहीं समझ सकेगा आप उसे समझ जाएंगे और इस कारण कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। सलाह देने में संकोच न करें। अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा। सेहत बिगड़ सकती है। आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम आपको भविष्य में लाभ देगा।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। लगातार डाँटना-डपटना बच्चे के व्यवहार को बिगाड़ सकता है। वक़्त की ज़रूरत यह है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आज़ादी दें। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कामकाज में कोई भारी ग़लती हो सकती है। इस समय आप कुछ समय निकाल कर अपने जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते हैं।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates