Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Wed, Apr 2, 2025 🕒 8:19 PM

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 31 मार्च 2025 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 31 मार्च 2025 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

Share this:

Rashifal 31 मार्च 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 31 मार्च 2025 को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल

31 मार्च 2025 यानी सोमवार का पंचांग

चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र। द्वितीया तिथि 09:11 AM तक उपरांत तृतीया तिथि 05:42 AM तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र अश्विनी 01:45 PM तक उपरांत भरणी। वैधृति योग 01:45 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग। करण कौलव 09:11 AM तक, बाद तैतिल 07:25 PM तक, बाद गर 05:42 AM तक, बाद वणिज। 31 मार्च सोमवार को राहु 07:55 AM से 09:27 AM तक है। चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।

31 मार्च 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्ते में मजबूती आयेगी।  मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे।  इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा।  सफलता आज छात्रों के कदम चूमेगी।  लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने में आज आप सफल होंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीक रहने वाला है।आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अगर आप अपने जीवनसाथी को लंबे समय तक कोई सरप्राइज़ नहीं देते हैं, तो आप परेशानियों को न्यौता दे रहे हैं।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज का दिन भावनात्मक रहेगा। रुके कार्य, विवाद, समस्या का निराकरण होगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। स्थान परिवर्तन का योग बनता हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर किया गया प्रयास सफल होने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर जिसके लिए आप प्रयासरत हैं उसमें अभी थोड़ी देर लग सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आपका सरल और प्रेमी स्वभाव आपको आपकी गलतियों के लिए क्षमा किए जाने हेतु आपकी सहायता करेगा।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : भावी माताओं को सेहत को लेकर थोड़ी ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा। आज का दिन वाक़ई जी भरकर पार्टी करने के लिए बढ़िया है इसमें कोई शक़ नहीं है। लेकिन किसी भी चीज़ की अति से हमेशा बचना चाहिए, नहीं तो सेहत ख़राब होने के आसार हैं।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जाएंगे। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे।  बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं बहार घूमने की योजना बनायेंगे।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। व्यावसायिक मामलों में भावुकता से निर्णय ना ले। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा क्योंकि अस्वस्था हो सकती है। आज आपका किसी भी मामले में जरा भी ज्यादा जोश या तैश न दिखाएं। आपका उत्साह आपका ही नुकसान कर सकता है। किसी से बात करने के पहले सोच लें कि आपको क्या कहना है अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत बढ़िया समय बिताएंगे। हर एल पल आपको एक दूसरे के और करीब लाएगा। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आप मित्रों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। किसी जरूरी काम को आप जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। इस राशि के विद्यार्थी अगर ग्रुप स्टडी करेंगे, तो उनके सभी समस्याएं सॉल्व होगी। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, साथ ही आपको पदोन्नति भी मिलेगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहने वाली है।आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके सभी बिगड़े हुए कार्य पूरे होंगे, चिंता और तनाव कम रहेगा। इस दिन आपको भाग्य का पूरा साथ हासिल होगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक से करेंगे। प्रवास हो सकता है। आत्मविश्वास व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी के संबंध में आज आप अपने से उच्च वर्ग के अधिकारी से संपर्क करेगें। आपके माता पिता और आपके परिजनों की निकटता आपसे बनी रहेगी। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। आय के अच्छे साधन विकसित हो सकते हैं। आज आपके व्यापार वृद्धि के संयोग दिखाई दे रहे है। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे- इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। ज़रुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है। खुलकर गाना गाना और जमकर नाचना आपकी हफ़्ते भर की थकान व तनाव को रफ़ूचक्कर कर सकता है।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी दूसरे शहर में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। उनको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करेंगे राजनीति से जुड़े लोगों को आज आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपसी लोगो की वजह से खर्च ज्यादा बढ़ेंगे। स्त्री के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण देखने को मिलेगा। अधिक काम के चलते आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। निश्चित रूप से इसमें आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। हालाँकि आपके ख़र्चों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आज आपको अपनी जिंदगी से बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates