Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 06 मार्च 2025 का राशिफल और पंचांग जानें

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 06 मार्च 2025 का राशिफल और पंचांग जानें

Share this:

Rashifal 06 मार्च 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 06 मार्च 2025 को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

06 मार्च 2025 यानी गुरुवार का पंचांग

फाल्गुन शुक्ल पक्ष सप्तमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), फाल्गुन। सप्तमी तिथि 10:51 AM तक उपरांत अष्टमी। नक्षत्र रोहिणी 12:05 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा। विष्कुम्भ योग 08:29 PM तक, उसके बाद प्रीति योग। करण वणिज 10:51 AM तक, बाद विष्टि 10:01 PM तक, बाद बव। 06 मार्च गुरुवार को राहु 02:05 PM से 03:33 PM तक है। चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।

06 मार्च 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आप में से कुछ को आपके भागीदार या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधित यात्रा करने से बचें। नए कार्यस्थल से जुड़ने या किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। कार्य स्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी या संतान के स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ चिंता हो सकती है।  

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन यात्रा में बितेगा। आप ऑफिस के किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं। आपको कोई सहयोगी भी साथ में जा सकता है। किसी रिश्तेदार से मिलने के योग भी बन रहे हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको किसी सोशल वर्क के लिये इनवाइट किया जा सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी कॉम्पटिटिव एग्जाम के लिये फॉर्म भर सकते हैं। लवमेट आज एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिता सकते हैं।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज आप अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी प्रकार की कृत्रिमता आपको लाभ नहीं पहुंचाएगी। आपका सही रवैया गलत रवैये को हराने में कामयाब रहेगा। अपने भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के आसार है। करियर के नजरिए से शुरू किया सफर कारगर रहेगा। आपको अपने निर्णय का सोच समझकर फैसला लेने की जरूरत है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि आज आपको जिद्दी नहीं बनना है।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : लोगों से संबंध बढ़ाने के लिहाज से दिन अच्छा है। करियर के बारे में संभावनाएं ज्यादा साफ होती जाएंगी। अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई राज आज आपको पता चल सकता है। आपके प्रस्ताव भी ज्यादातर लोग मान सकते हैं। अपने काम और जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। कामकाज और करियर में आपको बहुत कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। करीबी लोगों से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। अचानक धन लाभ से आप खुश हो सकते हैं। परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा। बिजनेस में प्रगति के योग हैं।  

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थकावट भरा रह सकता है। इसका कारण यह है कि आज कार्यों की अधिकता आपके साथ रहेगी आज कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। अचानक कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आप को सौंपी जा सकती हैं। आज पारिवारिक समस्याओं को लेकर भी आप परेशान हो सकते हैं लेकिन ध्यान रखें किसी भी परेशानी का हल करने में सक्षम हैं। आपको खुद से बातें करनी चाहिंए। खुद को पहचानने की आवश्यकता है आप अपार हुनर रखते हैं और जिसके बल पर आप सभी परिस्थितियों से निपट सकते हैं।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज शिक्षाविदों, बैंकिंग, तकनीकी गतिविधियों से संबंधित क्षेत्रों से जुड़े जातक उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। अटकलों और मनोरंजन पर खर्च, आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। इस समय आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी और बड़ों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, खान-पान का रखें ख्याल, पेट की बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। कुछ ऐसे मौके आपके सामने आ सकते हैं जहां आप को समझौता करना होगा अभिमान आज बिल्कुल त्यागने परिवार के बुजुर्ग लोगों की सलाह के लिए उचित है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपकी खुशियों को किसी की नजर लग सकती है। आज आपको ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए, जो आपकी खुशियों से परेशान रहते हों। ऑफिस में भी अपने काम से काम रखना चाहिए। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए। आप धन प्राप्ति के लिये कुछ नये स्रोतों की तलाश कर सकते हैं। बड़े भाई से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं। संतान के साथ भी रिश्ते बेहतर रहेंगे। अपने ईष्ट देव को फूल अर्पित करें, आपकी खुशियां बरकरार रहेगी।

शश

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : कई चीजों को बेहतर ढंग से समझने में आपको मदद मिल सकती है। नई जानकारियां मिलेंगी। आपके पास हर बात का जवाब हो सकता है। अकेले ही सारा काम करने की इच्छा आपके मन में हो सकती है। कॉन्फिडेंस भी ज्यादा रहेगा। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ नए मौके आपको मिलसकते हैं। समय आपके साथ रहेगा। आप किसी खास मामले में सही समय पर सही जगह मौजूद हो सकते हैं। इससे आप मौके का फायदा उठा सकते हैं। विवादों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा है दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी दोपहर बाद कुछ अच्छे समाचार आज आपको मिलेंगे जो आपके मन को प्रसन्न कर देंगे। पिछले कई दिनों से इस कार्य में आप लगे हुए हैं उसने भी आज आपको सफलता मिलेगी आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस आज आप को घेरने की कोशिश कर सकता है। इसलिए आज अपने कार्यों को समय से निपटाना बेहद आवश्यक है। आज जो भी कार्य आप करें उसे पूरा करके ही छोड़े किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ ना आज आपके लिए उचित नहीं है आज समय की बर्बादी ना करें और अपने कार्यों पर ध्यान लगाएं।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के बीच सम्मानित हो सकते हैं। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी खुलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लेकिन ध्यान रहे आज अपने ही कुछ लोग आपसे कुछ ऐसे कार्य कराने की चेष्टा कर सकते हैं जो आपके व्यक्तित्व के लिए उचित नहीं है। ऐसे में आपको धैर्य रखना चाहिए और ना करना भी सीखना चाहिए।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद भी मिल सकती है। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। आपकी सोच परिवार के कुछ लोगों का नजरिया बदल सकती है। दूसरे लोग आपकी बात समझने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने बच्चों की नजरों में ऊपर उठे रहेंगे। कारोबार से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। अपने खान-पान पर उचित ध्यान बनाये रखने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।  

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates