होम

वीडियो

वेब स्टोरी

ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने जब छुए शिव राजकुमार के पैर, फैंंस का रिस्पांस…

IMG 20240924 WA0066

Share this:

Bollywood news : अपने जमाने की सुपरस्टार एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या को उच्च संस्कार दिए हैं, इसका प्रमाण इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स के दौरान देखने को मिला। जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिछले वीक दुबई में प्रतिष्ठित साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) 2024 में पोन्नियिन सेलवन II के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता था। एश्वर्या के साथ इवेंट में उनकी बेटी आराध्या भी पहुंची। 

 इवेंट में ऐश्वर्या और आराध्या की मुलाकात कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार से हुई। शिव राजकुमार को ऐश्वर्या को उनकी बड़ी जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते देखा जा सकता है। इसके बाद एक्ट्रेस अपनी बेटी को शिव राजकुमार से मिलवाती हैं। आराध्या हाथ जोड़कर उनका स्वागत करती हैं और शिव राजकुमार के पैर भी छूती हैं। 

फैंस का दिल जीत रहा वीडियो

इससे जुड़ा सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए एक फैन पेज ने लिखा, द प्राउड डॉटर को यहां आराध्या की मुस्कान बहुत पसंद है, खूबसूरत और संक्रामक। इसके साथ ही कुछ फोटोज वायरल हुईं, जिनमें आराध्या को रेड कार्पेट पर अपनी मां के साथ पोज देती नजर आ रही है। आराध्या अपनी मां के करीब खड़ी और अपनी बेहतरीन मुस्कान के साथ देखी जा सकती हैं।  एक यूजर ने लिखा बेटी अपने मां के समान ही सम्मानजनक व्यवहार करती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- कितने अच्छे संस्कार मां ने दिए हैं, जीती रहो बिटिया रानी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates