Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Thu, Mar 27, 2025 🕒 3:19 AM

आखिर यहां मौत से भी क्यों बदतर होती है जिंदगी, जानकार घबरा जाएंगे आप….

आखिर यहां मौत से भी क्यों बदतर होती है जिंदगी, जानकार घबरा जाएंगे आप….

Share this:

New Delhi news : अपराध करने पर अपराधियों को जेल भेजा जाता है। इसलिए, ताकि अपराधियों को एहसास हो सके कि उन्होंने जो अपराध किया है, वैसा नहीं करना चाहिए था। मगर, जब दुनिया की ऐसी जेलों के बारे में सुनते हैं, जहां की जिंदगी मौत से भी बदतर होती है, तो रूह सिहर जाती है। आज दुनिया की कुछ ऐसी ही जेलोंं से आपका परिचय कराते। इन जेलों की स्थितियां मानवाधिकारों के हनन का स्पष्ट उदाहरण हैं। यह दुनिया को यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि कैदियों के लिए न्यायपूर्ण और मानवीय स्थितियां सुनिश्चित करना जरूरी है।

नरभक्षी हो जाते हैं कैदी

रवांडा की इस जेल में कैदियों के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया जाता है। यहां कथित तौर पर कैदियों के नरभक्षी होने की भी खबरें सामने आई हैं। ओवरक्राउडिंग और संसाधनों की कमी के कारण यह जेल बेहद खतरनाक मानी जाती है। सीरिया की एक जेल में कैदियों पर अत्यधिक क्रूरता की जाती है। कैदियों को कोड़े मारे जाते हैं, रस्सियों से लटकाया जाता है। लकड़ी के डंडों से पीटा जाता है।

700 की जगह 3500 रहते हैं कैदी

वेनेजुएला की एक जेल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। यहां के पुलिसकर्मी खुद कैदियों से पैसे ऐंठते हैं। 2013 में इस जेल में 700 कैदियों की क्षमता थी। उस समय 3500 कैदी यहां ठूंसे गए थे। उत्तर कोरिया की एक जेल में 50,000 से ज्यादा कैदी होने की खबरें हैं। यह जेल क्रूरता और मानवाधिकारों के उल्लंघन का प्रतीक है।

Share this:

Latest Updates