Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Thu, Mar 27, 2025 🕒 6:43 PM

AMAZING: ब्रिटेन के चिड़ियाघर में विचित्र जानवर का हुआ जन्म, देखकर सभी हैरान

AMAZING: ब्रिटेन के चिड़ियाघर में विचित्र जानवर का हुआ जन्म,  देखकर सभी हैरान

Share this:

ब्रिटेन के चेस्टर नामक चिड़ियाघर में पहली बार एक आर्डवार्क (Aardvark) का जन्म हुआ है। बता दें कि यह चिड़ियाखाना 90 साल पुराना है। यहां ऐसे विचित्र जानवर का पहली बार जन्म हुआ है। जू प्रबंधन ने इस आशय कि जानकारी देते हुए बताया है कि जन्म लेने वाला आर्डवार्क फीमेल है। इसका नाम हैरी पॉटर सीरीज के कैरेक्टर डॉबी के नाम पर रखा गया है। बता दें कि आर्डवार्क उप-सहारा अफ्रीका में पाए जाते हैं, जहां कृषि विकास के परिणामस्वरूप उनके आवास नष्ट होते जा रहे हैं।

हर पल नजर रख रहा चिड़ियाघर प्रबंधन

अपनी वेबसाइट पर चिड़ियाघर ने बताया है कि बेबी आर्डवार्क के बड़े झुके हुए कान, बिना बालों वाली झुर्रीदार त्वचा और बड़े पंजे हैं। उसका काफी ख्याल रखा जा रहा है। हर कुछ घंटों में उसे खाने को दिया जाता है और एक्सपर्ट्स की टीम लगातार उस पर नजर रखे हुए है.। इस जू के 90 साल के इतिहास में पहली बार किसी आर्डवार्क का जन्म हुआ है, इस वजह से ये आर्डवार्क प्रेमियों के लिए अद्भुत पल है।

मांस के लिए हो रही हत्या

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के साथ संघर्ष के चलते आर्डवार्क की संख्या घट रही है. ऐसी भी खबरें हैं कि मांस के लिए उनका शिकार किया जा रहा है. ट्विलाइट के टीम मैनेजर डेव व्हाइट ने कहा कि इस जू में पैदा होने वाला यह पहला आर्डवार्क है और इसलिए यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। डेव व्हाइट ने कहा कि जब हमने इस बच्चे को अपनी मां के पास लेटे देखा तो वो बिल्कुल हैरी पॉटर के कैरेक्टर डॉबी जैसा नजर आया, इसलिए हमने उसका नाम भी यही रख दिया।

दुनियाभर में सिर्फ इतने ही बचे हैं

यूरोप के चिड़ियाघरों में केवल 66 और दुनियाभर के चिड़ियाघरों में महज 109 आर्डवार्क ही बचे हैं। वेबसाइट के अनुसार, आर्डवार्क शब्द का अफ्रीकी भाषा में मतलब है ‘अर्थ पिग’। ये नाक्टर्नल एनिमल चींटियों और दीमकों को खोज निकालने के लिए अपनी लंबी नाक और सूंघने शक्ति का इस्तेमाल करते हैं.श। इनकी जीभ 25 सेमी तक लंबी होती है।

Share this:

Latest Updates