Business news : भीषण गिरावट से अडानी व अंबानी की संपत्ति में भारी गिरावट

Latest Busniness news update: भारतीय शेयर बाजार के लिए ये बीता हफ्ता बेहद खराब साबित हुआ। निवेशकों की पूंजी केवल शुक्रवार के एक दिन के कारोबार में 8।40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गई है। गुरुवार को बाजार बंद होने के समय बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का का मार्केट कैप 280।53 लाख करोड़ रुपये था जो शुक्रवार को कारोबार बंद होते समय घटकर 272।12 लाख करोड़ रुपये रह गया।
टॉप 50 में शामिल धनवानों की संपत्ति घटी
भारत के अरबपति निवेशकों के लिए ये भी कारोबारी गिरावट भारी नुकसान लेकर आई है। गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को भी जोरदार नुकसान झेलना पड़ा। शिव नादर की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
कितनी गिरावट
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, 24 दिसंबर यानी आज गौतम अडानी की संपत्ति घटकर 110 अरब डॉलर पर आ गई है और इसमें एक दिन में 9।38 अरब डॉलर की गिरावट देखी जा चुकी है। अडानी इस साल ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में दूसरे स्थान पर आ गए थे पर भारतीय बाजार में अपनी कंपनी के शेयरों की गिरावट के चलते गौतम अडानी फिर से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस पूरे साल की बात की जाए तो गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 33.8 अरब डॉलर की तेजी आ चुकी है।
अडानी के लिए यह साल ओवरऑल फायदेमंद रहा
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में केवल गौतम अडानी ही ऐसे हैं जिनकी संपत्ति में इस साल बढ़त दर्ज की गई है। बाकी 9 दौलतमंदों की नेटवर्थ में इस साल बड़ी गिरावट ही दर्ज की गई है।
अंबानी की दौलत घटी
मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 85.4 अरब डॉलर पर आ गई है। कल के कारोबार के बाद उनकी नेटवर्थ में 2.71 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। इस पूरे साल में 4.55 अरब डॉलर की संपत्ति मुकेश अंबानी खो चुके हैं।