Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Mar 31, 2025 🕒 4:01 PM

SHARE MARKET : इधर इलेक्शन, उधर शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों को 8 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान

SHARE MARKET : इधर इलेक्शन, उधर शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों को 8 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Share this:

14 February को एक और तीन राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे थे तो दूसरी ओर शेयर बाजार में कारोबार के पहले दिन कोहराम मचा हुआ था। शाम को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1747 अंक लुढ़क कर 56,405.84 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 552 अंक गिरकर 15442 अंक तक फिसल गया। सेंसेक्स एक वक्त तो 1800 से ज्यादा अंक तक नीचे चला गया था। व्यावसायिक दृष्टि से अनुमान लगाया जा रहा है कि शेयर मार्केट में गिरावट के कारण निवेशकों को 8 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

2 दिनों में 12 लाख करोड़ की कमी

आंकड़ों पर गौर करें तो सोमवार को मार्केट कैप में 8.29 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। शुक्रवार को यह 263.47 लाख करोड़ रुपये था, जो आज 255.11 लाख करोड़ रुपये रहा। दो दिनों में इसमें 12 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। शुक्रवार को यह 4 लाख करोड़ घटा था। साल 2022 की यह शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल TCS ही बढ़त में रहा, बाकी 29 शेयरों में गिरावट रही। TCS का शेयर 1.05% बढ़ा है।

दोनों बेंच मार्क में गिरावट के साथ ही हुई शुरुआत

शुरुआत दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्‍स 1800 अंकों की गिरावट के साथ 56,500 से नीचे पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी में भी 500 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। यह 16900 से नीचे पहुंच गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,500 अंक से अधिक टूटकर 57,000 अंक से नीचे उतरा। वहीं, निफ्टी में 450 अंक से अधिक का नुकसान हुआ।

Share this:

Latest Updates