======================
- स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को दिये निर्देश…विमल लकड़ा को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कराते हुए करें सूचित
- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर अस्पताल जाकर इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा एवं उनकी पत्नी से की मुलाक़ात : सुदिव्य कुमार
====================
Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को निरदेश् दिये कि इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कराते हुए हुए उन्हें सूचित करें। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ‘एक्स’ के माध्यम से कहा कि झारखण्ड सरकार विमल लकड़ा जी के साथ पूरी तरह खड़ी है। उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार को निर्देश दिये थे कि वह अस्पताल जाकर इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाक़ात करें । मंत्री सुदिव्य कुमार ने ‘एक्स’ के माध्यम से बतलाया कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर अस्पताल जाकर इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा एवं उनकी पत्नी से मुलाक़ात की। उन्होंने डॉ. संजय से विमल लकड़ा के स्वास्थ्य एवं इलाज की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिये कि उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये।
मालूम हो कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा सोमवार को खेत में बेहोश पाये गये। उन्हें इलाज के लिए रांची के क्यूरेसेटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष और सिमडेगा हॉकी के अध्य्क्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि वह गांव में अपने खेत गये हुए थे, जहां वह बेहोश हो गये थे।



