– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Cricketer MS Dhoni income : महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर के साथ अच्छे बिजनेसमैन और इन्वेस्टर भी 

IMG 20221110 153000

Share this:

Ranchi Jharkhand news : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर के साथ अच्छे बिजनेसमैन और इन्वेस्टर भी हैं। धोनी आर्गेनिक खेती भी करते हैं। रांची में अपने खेत की उपज वे दुबई तक एक्सपोर्ट करते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले झारखंड के लिए भी क्रिकेट खेला था। वे 2015 और 2017 में वापस टीम में आये और विजय हजारे ट्रॉफी में टीम की कप्तानी भी की थी। धोनी ने झारखंड टीम के मेंटॉर के रूप में भी काम किया है।

कई कंपनियों के हैं ब्रांड एम्बेसडर

IMG 20221110 153013
रांची स्थित धोनी का फॉर्म हाउस यहां वहां खेती भी करते हैं।

धोनी अब भी कई कम्पनियों के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने खाता बुक एप के स्पॉन्सर होने के साथ इसमें निवेश भी किया है। इससे पहले भी धोनी 2017-18 में झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देनेवाले व्यक्ति रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 12.17 करोड़ रुपये टैक्स दिया था। इससे पहले धोनी ने 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपये टैक्स दिया था।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने वर्ष 2021-22 के लिए आयकर विभाग को बतौर 38 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया था यानी इस वर्ष उनकी कुल आय 130 करोड़ के आसपास रही। इसके पहले यानी वर्ष 2020-21 में उन्होंने 30 करोड़ के आसपास टैक्स चुकाया था। थोड़ा और पीछे जायें,तो वर्ष 2019-20 और 2018-19 में 28 करोड़ की राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी।

धोनी की एक साल में बढ़ गई 30 प्रतिशत कमाई 

IMG 20221110 153211
रांची में महेंद्र सिंह धोनी का खूबसूरत फार्म हाउस और उनका आवास।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल की तुलना में इस बार चार करोड़ ज्यादा एडवांस टैक्स जमा किया है। इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी की आय में पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सेवानिवृत्त (retirement)  के बाद भी क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी कारोबार की दुनिया में कामयाबी की नयी सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। वह एक बार फिर झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बन गये हैं। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में 17 करोड़ का एडवांस टैक्स जमा किया है। पिछले साल धोनी ने किया था 13 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया था।

15 अगस्त 2000 को क्रिकेट से लिया संन्यास 

इनकम टैक्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2017-18 में उन्होंने 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का टैक्स अदा किया था। आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरुआत की, तभी से लगातार झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता हैं। 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं। हालांकि, क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से उनका नाता बरकरार है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कम्पनियों में निवेश किया है। स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करनेवाली कम्पनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, बाइक रेसिंग कम्पनी, स्पोर्ट्स कम्पनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और आॅर्गेनिक फार्मिंग में भी उन्होंने निवेश किया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates