Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आईपीएल के बाद, जानें और भी बहुत कुछ

क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आईपीएल के बाद, जानें और भी बहुत कुछ

Share this:

Jaunpur news, UP news : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के बीच शादी पक्की हो चुकी है। आईपीएल के बाद दोनों की सगाई की तैयारी शुरू हो गई है। प्रिया सरोज जौनपुर की मछलीशहर सीट से सांसद हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी सपा से विधायक हैं।

दोनों आपस में शादी के लिए सहमत थे

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए प्रिया सरोज के पिता ने रिंकू और प्रिया के रिश्तों को लेकर खुलकर बातचीत की। तूफानी सरोज ने बताया कि दिल्ली में एक मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोस्ती से बात प्यार तक पहुंची। दोनों आपस में शादी के लिए सहमत थे, लेकिन चाहते थे कि दोनों के परिवार वाले चाहेंगे, तो विवाह के बंधन में बंधेंगे। बच्चों की इच्छा पर गुरुवार को रिंकू सिंह के पिता से उनकी मुलाकात हुई। उनसे कहा गया कि दोनों बच्चे शादी के लिए सहमत हैं। हम लोगों को भी बात को आगे बढ़ाना चाहिए। इस पर वह भी सहमत थे।

IMG 20250119 WA0004

दोनों की सुविधा को देखते हुए तारीख तय की जाएगी

रिंकू सिंह और प्रिया की सगाई की तारीख के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी टी-20 और आईपीएल होने जा रहा है। फरवरी में संसद का भी सत्र होने जा रहा है। ऐसे में दोनों बच्चे व्यस्त रहेंगे। दोनों की सुविधाओं को देखते हुए सगाई की तारीख तय की जाएगी। हालांकि यह भी जोड़ा कि टी-20 और आईपीएल के बीच हम लोग तारीख तय करने के लिए बात करेंगे। आईपीएल के बाद किसी तारीख पर सगाई होगी।

शादी की तारीख पर कहा कि अभी तो पहली बार दोनों बच्चों के परिवार वाले मिले हैं। सारी बातें बैलेंस में है। बाद में बैठक करके शादी की तारीख भी तय की जाएगी।

प्रिया दिल्ली में पढ़ रही थीं और रिंकू क्रिकेट खेल रहे

तूफानी सरोज ने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह बतौर क्रिकेटर ही नहीं बतौर इंसाफ भी बहुत अच्छे हैं। उनके अंदर इंसानियत है। वह लोग बहुत गरीबी से उठे हैं। पूरा परिवार बहुत अच्छा है। तूफानी सरोज ने कहा कि दोनों एक साल से बातचीत कर रहे थे। ऐसा नहीं है कि बहुत लंबे समय से दोनों की दोस्ती थी। प्रिया दिल्ली में पढ़ाई कर रही थीं और रिंकू क्रिकेट खेल रहे थे। शादी के लिए किसने प्रपोज किया? इस सवाल पर कहा कि यह तो उन दोनों से ही पूछना चाहिए। दोनों एक साल से एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। किसने और कब पहल की, किसने प्रपोज किया यह तो वही दोनों बता सकते हैं।

Share this:

Latest Updates