– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

5000 फीट की ऊंचाई पर अचानक इस विमान में भर गया धुआं, यात्रियों की अटकने लगीं सांसें, इसके बाद इमरजेंसी..

Screenshot 20220702 110815 Chrome

Share this:

Delhi News : स्पाइसजेट की दिल्ली- जबलपुर फ्लाइट में 2 जुलाई को 5000 फीट की ऊंचाई पर अचानक धुआं भर गया। पैसेंजर्स में अफरातफरी मच गई, उनकी सांसे अटक ने लगीं। इसके तुरंत बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया। उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट के इस प्लेन ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी।

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद चिंगारी उठी और प्लेन में धुआं धुआं हो गया

मीडिया रिपोर्ट से मिल रही जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जबलपुर आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में तकरीबन 60 से 70 यात्रियों को लेकर जैसे ही विमान जबलपुर के लिए उड़ा, तभी कुछ मिनट बाद विमान में चिंगारी उठी और प्लेन के भीतर धुआं-धुआं हो गया। AC बंद हो जाने से यात्री परेशान हो गए। प्लेन में आई गड़बड़ी के बाद पायलट ने पुनः दिल्ली एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

8:30 बजे विमान को पहुंचना था जबलपुर

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से इस फ्लाइट के डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर आने का समय सुबह 8:30 बजे का है। प्लेन में सफर करने वाले यात्री ने बताया कि 10:00 बजे तक बोला गया था कि दूसरे प्लेन की व्यवस्था करके जबलपुर पहुंचा दिया जाएगा, पर अभी भी सभी लोग दिल्ली एयरपोर्ट में ही रुके हुए है। 10:30 बजे प्लेन दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ा है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates