– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

DHANBAD: रेलकर्मी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

IMG 20220625 042822

Share this:

धनबाद जिले के झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी की एक युवती ने भागा निवासी और रेलकर्मी मोहम्मद हेलाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती के लिखित शिकायत पर जोड़ापोखर थाना के सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

आरोपित में लड़की के आरोपों को नकारा

युवती ने शिकायत में कहा है कि मोहम्मद हेलाल ने शादी का वादा कर उसके साथ यौन संबंध बनाया। अब शादी से मुकर रहा है। वहीं आरोपी का कहना है कि लड़की का बहनोई भौरा में रहता है। उसी ने साजिश रच कर दोनों को बुलाया और फोटो खिंचवा लिया। अब यौन शोषण का आरोप लगा रहा है। पहले के लिए जबरन दबाव बनाया, जब इंकार किया तो झुठा आरोप लगाया है। इधर, स्थानीय भागा के कुछ लोग इस मामले को दबाने के प्रयास में लगे हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates