– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अमन गैंग की रंगदारी और धमकी से धनबाद के प्रसिद्ध डॉक्टर समीर कुमार ने शहर छोड़ने का किया एलान, एक करोड़ की मांगी जा रही थी रंगदारी, एक माह से डॉक्टर समीर हैं परेशान

IMG 20220504 084823

Share this:

डॉक्टर समीर का धनबाद के के व्यस्तम बैंक मोड़ के मटकुरिया रोड पर सुयश क्लीनिक है। वे शहर के विख्यात सर्जन हैं। वह पीछे ले एक माह से अमन गैंग के बदमाशों से परेशान हैं। उनसे अमन के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है वह भी पूरे एक करोड़। साथ ही पांच लाख महीना। उन्हें किसी छोटू सिंह का फोन आता है।

एसएसपी से शिकायत करने का नहीं हुआ असर

 वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से लेकर धनबाद एसएसपी तक शिकायत कर चुके। पर कुछ नहीं हुआ। डॉक्टर समीर को रंगदारी नहीं देने पर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। परेशान समीर अब शहर छोड़ देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा है कि मैं  धनबाद शहर छोड़ रहा हूं। यहां काम नहीं किया जा सकता।  डॉ समीर आईएमए के सचिव सुशील कुमार के साथ सोमवार को SSP से मिले थे। अपनी पीड़ा बताई। उनसे सुरक्षा मांगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

आईएमए ने दी हड़ताल पर जाने की धमकी 

डॉ समीर ने लगातार से अपना दुख बांटा. बोले, भय के माहौल में काम करना कठिन है। हम धनबाद छोड़ चले जाएंगे। एक माह से लगातार फोन पर धमकी मिल रही है. कभी भी हत्या हो सकती है। फोन कर एक करोड़ मांगा जा रहा। प्रतिमाह 5 लाख अलग से. हम इतना रुपया नहीं दे सकते हैं। इतने रुपए हैं भी नहीं। पूरा परिवार दहशत में है। इसलिए चले जाएंगे। IMA के सचिव डॉक्टर सुशील कुमार ने लगातार से कहा कि आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसे लेकर एसएसपी से भी मिले। सिर्फ आश्वासन मिला। अब हम लोग अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाएंगे। इसमें इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेगी. पहले अपनी जान सुरक्षित रखेंगे, तभी दूसरे की जान सुरक्षित रख सकते हैं. डॉक्टर सुशील कुमार ने कहा कि धनबाद में कानून- व्यवस्था काफी खराब है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हत्या, धमकी अपराधियों के लिए आम बात हो गई है। अब डॉक्टरों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

संयुक्त बिहार जैसी हो गई है स्थिति : चेंबर

इस बाबत बैंक मोड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र अरोड़ा ने कहा कि धनबाद में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। अभी धनबाद की हालत संयुक्त बिहार के समय की याद दिलाती है। जब गुंडे-माफिया की वजह से व्यापारी धनबाद छोड़ने को मजबूर थे। पुलिस और सरकार को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि अपराधियों का मनोबल टूटे। नहीं तो धनबाद से डॉक्टर, व्यापारी सभी चले जाएंगे। डीएसपी हेड क्वार्टर वन-अमर कुमार पांडे ने कहा कि डॉक्टर समीर को सुरक्षा गार्ड दिए गए हैं।धमकी मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। सब कुछ सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। जल्द अपराधियों तक पुलिस पहुंचेगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates