– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

ELECTION RESULT : एक न एक दिन परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त करेंगे देश के नागरिक : पीएम मोदी

IMG 20220310 WA0052

Share this:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को को चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को उत्साह और उत्सव का दिन बताया। कहा कि यह भारत के लोकतंत्र का उत्साह है। उन्होंने कहा, “इस चुनाव में देश के मतदाताओं ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए, आगे क्या होने वाला है, इसका इशारा कर दिया है।” इसके साथ ही उन्होंने परिवारवाद की राजनीति पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, “इन चुनावों में मैंने लगातार विकास की बात की। गरीबों को घर, गरीबों को राशन, वैक्सीन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हर विषय पर भाजपा का विजन लोगों के सामने रखा। इसके साथ ही जिस बात पर मैंने चिंता जताई थी, वो थी घोर परिवारवाद।”

भारतीयों की रगों में लोकतंत्र

उन्होंने आगे कहा, “मैं किसी परिवार के खिलाफ नहीं हूं, न ही मेरी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी है। मैं लोकतंत्र की चिंता करता हूं। एक न एक दिन ऐसा आएगा जब भारत में परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त देश के नागरिक करके रहेंगे।” भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने कहा, “भारत के मतदाताओं ने जिस तरह इन चुनावों में स्थिर सरकारों के लिए वोट दिया, वो इस बात का प्रतिबिंब है कि लोकतंत्र भारतीयों की रगो में है।” उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में भाजपा एक शक्ति के रूप में उभर रही है। वे बोले, “मैं आज पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं की भी विशेष प्रशंसा करूंगा, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार पार्टी का झंडा बुलंद किया है।”

उत्साह और उत्सव का दिन


आज उत्साह और उत्सव का दिन है. मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं। उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। विशेष रूप से हमारी माताओं, बहनों और युवाओं ने जिस तरह से BJP का समर्थन किया वह अपने आप में बड़ा संदेश है।

10 मार्च को होली

  • चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है। मैं अपने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है।

37 साल बाद लगातार दूसरी बार सरकार

यूपी ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है। यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आई है।

यूपी, गोवा और मणिपुर में भाजपा के वोट शेयर में बढ़ोतरी

  • तीन राज्य यूपी, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। गोवा में सारे एग्जिट पोल गलत निकल गए और वहां की जनता ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है. 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राज्य में बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़ी है।

भाजपा की नीति और नीयत पर विश्वास

सीमा से सटा एक पहाड़ी राज्य, एक समुद्र तटीय राज्य, मां गंगा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त एक राज्य और पूर्वोत्तर सीमा पर एक राज्य, भाजपा को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिला है। इन राज्यों की चुनौतियों भिन्न हैं, सबकी विकास यात्रा का मार्ग भिन्न है, लेकिन सबको जो बात एक सूत्र में पिरो रही है, वो है- भाजपा पर विश्वास, भाजपा की नीति, भाजपा की नीयत और भाजपा के निर्णयों पर अपार विश्वास।

योगी ने लखनऊ में उड़ाया गुलाल

उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारी भीड़ के बीच लखनऊ दफ्तर पहुंचे। करीब 5:45 बजे वे मंच पर पहुंचे और साथी मंत्रियों पदाधिकारियों के साथ गले मिले और जमकर गुलाल उड़ाया। विजयी भाषण भी दिया और कहा, मोदी जी जैसा नेतृत्व हो तो ऐसा ही प्रचंड बहुमत मिलता है। विजयी उल्लास से शुरू हुआ यह 30 मिनट का कार्यक्रम ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ समाप्त हुआ।

Share this:




Related Updates


Latest Updates