Rapper honey Singh, Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress, rapper honey Singh, Mumbai update, Mumbai news : फेमस रैपर हनी सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर चर्चा में हैं। शादी के 12 साल बाद हनी सिंह और उनकी पत्नी एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दिल्ली की एक अदालत ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है। बीते ढाई साल से इससे संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा था। हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। साथ ही रैपर की फैमिली पर भी मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने की बात कही गई थी। इन विवादों को खत्म करने के लिए उनके बीच एक समझौता हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों को तलाक की डिग्री कोर्ट ने दे दी है।
शालिनी की दो टूक, हनी सिंह ने चीट किया, फ्रॉड किया
हनी सिंह पर साल 2021 में उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। इस दौरान उनके परिवार पर भी उनकी पत्नी ने कई आरोप लगाए थे, जिसमें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने की बात कही गई थी। इसके अलावा शालिनी का कहना था कि हनी सिंह ने उन्हें चीट किया है और पैसों को लेकर भी उनके साथ फ्रॉड किया गया है। लेकिन हनी सिंह ने शालिनी तलवार के सभी आरोपों को झूठ बताकर खारिज कर दिया था। बता दें कि हनी और शालिनी तलवार ने शादी से पहले 20 सालों तक एक दूसरे को डेट किया है। हालांकि, इन आरोपों पर हनी सिंह ने कहा था कि, मुझपर और मेरे परिवार पर जो आरोप लगाए गए हैं, इनसे मैं काफी दुखी हूं।

बचपन की दोस्ती, 2011 में शादी, 2021 में मारपीट का आरोप और अब …
दोनों एक दूसरे को जानते थे। स्कूल से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, लंबे समय तक हनी सिंह और शालिनी तलवार बचपन से एक दूसरे को जानते थे। स्कूल से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, लंबे समय तक डेटिंग के बाद कपल ने शादी करने का फैसला लिया। साल 2011 में दोनों ने एक गुरुद्वारे में शादी की। हालांकि, शादी की खबर भी किसी को पता नहीं चली। खुद रैप हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था। दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन 2021 में दोनों की कहानी ने नया मोड़ ले लिया और शालिनी ने हनी सिंह पर मारपीट के आरोप लगा दिए।