होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Rang De Basanti Khesari Lal Yadav Box Office Collection: रंग दे बसंती बानी भोजपुरी की सबसे महँगी फिल्म

Rang De Basanti Box Office Collection

Share this:

सामान्य तौर पर पैन इंडिया भोजपुरी फिल्में रिलीज नहीं करती हैं, लेकिन खेसारी लाल यादव की रंग दे बसंती को इसने सिर आंखों पर बिठाया है। एक साथ 250 सिनेमाघरों में रिलीज Rang De Basanti की बात करें तो इसने तीन दिनों में लगभग 45 लाख रुपये की कमाई की है। बहरहाल, फिल्म को मल्टीप्लेक्सेस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे हटकर लगभग 10 करोड़ रुपये की बजट वाली इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अभी और मेहनत करनी होगी। प्रेमांशु सिंह के निर्देशन में बनी निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह की यह फिल्म फिलहाल ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, अहमदाबाद, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हैदराबाद,चेन्नई और मध्य प्रदेश में धमाल मचा रही है। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं। 

खेसारी लाल यादव ट्रेंडिंग स्टार तो रति पांडेय और डायना खान भी कम नहीं

रंग दे बसंती देशभक्ति के रंग में रंगी फिल्म है, जिसे रियल लोकेशंस पर शूट किया गया है। फिल्म में Khesari Lal Yadav के साथ रति पांडेय और डायना खान लीड रोल में है। साथ ही अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान, मास्टर ऋषभ यादव, राज प्रेमी, आमिर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश और रीना रानी ने भी अपना किरदार बखूबी निभाया है। फिल्म के कहानीकार मनोज कुशवाहा और संगीतकार ओम झा हैं तो गीत प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉक्टर कृष्ण एन शर्मा और सत्य सावरकर ने लिखे हैं। सिनेमा जगत के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी का कोई भी फिल्म या गाना आता है तो इंटरनेट पर छा जाता है। ऐसे में पिछले कुछ समय से वह अपनी ‘रंग दे बसंती’ को लेकर चर्चा में हैं। यह अपने टाइटल की वजह से कभी विवादों में रही, परंतु अब यह दर्शकों के सामने है, जिसे काफी सराहा जा रहा है। 

रति और डायना की पहली भोजपुरी फिल्म, दिख रहा स्वैग

देश प्रेम से ओत-प्रोत यह फिल्म तीन पीढ़ियों की कहानी है, जो देश प्रेम को अपने पारिवारिक और भावनात्मक रिश्ते से ऊपर लेकर चलती है। प्रेमांशु सिंह ने इसकी कहानी को बारीकी से कुछ इस कदर पिरोया है कि दर्शकों को भरोसा ही नहीं हो पा रहा है कि भोजपुरी में भी ऐसी फिल्में बन सकती हैं। फिल्म का दमदार क्लाईमेक्स मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला है। अगर फिल्म में खेसारी लाल यादव और बाकी के एक्टर्स की एक्टिंग की बात की जाए तो भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनका एक्शन अवतार दर्शकों को भा गया है। वहीं, टीवी की दुनिया की जानी-मानी अदाकारा रति पांडे भी इस फिल्म की मजबूत कड़ी हैं, जिनकी यह पहली भोजपुरी फिल्म है। उनका गजब का स्वैग देखने के लिए मिला है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री डायना खान भी हैं। उनकी भी ये पहली भोजपुरी फिल्म है। उन्होंने मूवी में अपने काम से दर्शकों का ध्यान खींचा है। दोनों ही एक्ट्रेस ने अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाया है और अपनी अदाकारी से प्रभावित किया है। 

भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती में दलेर मेहंदी, कैलाश खेर और ऋचा शर्मा की आवाज

भोजपुरी फिल्म ‘Rang De Basanti’ का म्यूजिक और गाने कमाल के हैं।  ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भोजपुरी फिल्म में दलेर मेहंदी, कैलाश खेर और ऋचा शर्मा जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। इनकी आवाज में गाए गानों ने मूवी में जान ही फूंक दी है। इसके गाने और म्यूजिक फिल्म की हर कड़ी को जोड़ने का काम करता है। इस फिल्म के संगीतकार ओम झा और कृष्णा बेदर्दी हैं, जबकि गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ. कृष्णा एन शर्मा, कृष्णा बेदर्दी, सत्या सावरकर हैं। फिल्म के संगीत में Khesari Lal Yadav, कल्पना, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, जितेश शंकर, संध्या सरगम, अंकिता मिश्रा परब की आवाज कर्णप्रिय है।

About The Films – Rang De Basanti

Rang De Basanti Khesari Lal Yadav Box Office Collection50 लाख (4 Day)
Rang de basanti Khesari Lal Yadav Budget10 cr.
Rang De Basanti CastKhesari Lal Yadav, Rati Pandey, Daina Khan, Neha Pathak, Ritu Chauhan, Amit Tiwari, Raj Premi, Mir Sarwar, Amitabh Bhattacharya, Prakash Jais,Rishabh K Yadav, Sonu Panday

Share this:




Related Updates


Latest Updates