– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

NATURAL PHENOMENON: 30 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण,भारत में नहीं..

solar eclipse moon sun space astronomy

Share this:

Year 2022 (साल 2022) में चार ग्रहण (Eclipse) लगने की बात बताई जा रही है। इनमें दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या पर 30 अप्रैल को लग रहा है। ग्रहण रात 12:15 से शुरू होगा और सुबह 4:07 तक रहेगा। इसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जा रहा है। ग्रहण लगने से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, लेकिन इस ग्रहण का सूतक नहीं माना जाएगा, क्योंकि यह ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है। भले ही यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार, इसका प्रभाव कई राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषशास्त्र का यह मानना है कि जब भी कोई ग्रहण लगता है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। कुछ राशियों पर इसका शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव पड़ने की बात कही जा रही है।

 30 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण में 4 राशियों को लाभ मिलने की बात बताई जा रही है।

 वृषभ :  इस राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ साबित होगा। अधूरे काम पूरे होंगे। यात्रा फलदायी होगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा समय है। व्यापारियों के लिए उत्तम समय आएगा।

 कर्क : इस राशि वालों को हर काम में कामयाबी का योग बनता दिख रहा है। कार्यस्थल पर अलग पहचान बनाने में सफलता मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा और अपने बड़े अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।

 तुला :  इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना दिख रही है। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का उचित रिजल्ट मिल सकता है।

 धनु : इस राशि के नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय शुभ है। विदेश में नौकरी करने वालों का सपना पूरा हो सकता है। धन कमाने का अच्छा अवसर मिलेगा। व्यवसाय का भी विस्तार होगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates