Gujarat and Himachal Election Result : गुजरात में भाजपा क्लीनस्वीप की ओर, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने हासिल की बढ़त

Gujarat Himachal Pradesh election latest Hindi news : गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती फिलहाल चल रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार गुजरात में बीजेपी क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसमें बीजेपी से आगे चल रही है। दिन के 12:00 बजे तक हिमाचल प्रदेश में कॉन्ग्रेस 39 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 26 सीटों पर भाजपा। हिमाचल में आम आदमी पार्टी में कोई कमाल नहीं दिखाया है। वह किसी भी सीट पर बढ़त नहीं बना पा रही है। हिमाचल में 3 विधानसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है। हिमाचल प्रदेश में मतगणना के रुझानों को देखते हुए लगता है कि यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है।
गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर
दूसरी ओर गुजरात की बात करें तो यहां पिछले 27 सालों से भारतीय जनता पार्टी राज्य कर रही है। इसके बावजूद मतदाताओं में उस पर भरपूर भरोसा किया है। गुजरात में दिन के 12:00 बजे तक 183 सीटों में से 152 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। यहां कांग्रेस पार्टी 20 सीटों पर, आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गुजरात में पहली बार भाजपा को इतना प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। गुजरात के नागरिकों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर अपना भरोसा जताया है। दरअसल इस बार भाजपा रिकॉर्ड जीत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। बताते चलें कि 2002 चुनाव में बीजेपी ने गुजरात में 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, इस बार रुझानों में यह आंकड़ा 150 के करीब पहुंच गया है। 2002 में नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपल ली थी।
प्रारंभिक रुझानों में हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत
इस बार हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। हिमाचल के रुझानों में अब कांग्रेस को स्पष्ट रूप से बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस अब 38 सीट पर आगे है, वहीं भाजपा 27 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। हिमाचल में विधानसभा की कुल सीटें 68 है। यहां बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत है। प्रारंभिक रुझानों में कांग्रेस 38 सीटों पर बरहट बनाते दिख रही है।