होम

वीडियो

वेब स्टोरी

जांघ का फैट कम करना चाहते हैं, तो करें लेग प्रेस एक्सरसाइज

IMG 20240818 WA0007 1

Share this:

Health tips : आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या है। महिला हो या पुरुष ; हर कोई मोटापा की समस्या से परेशान है। मोटापे की वजह से जहां फिगर खराब दिखता है, वहीं इसकी वजह से कई बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। आजकल लोग सबसे ज्यादा पेट और जांघ की बढ़ती चर्बी से परेशान रहते हैं। मोटापे के कारण न सिर्फ लोअर बॉडी का शेप खराब दिखता है, बल्कि उठने-बैठने और चलने-फिरने में भी समस्या होती है। ऐसे में यदि आप भी जांघों की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। बता दें कि जांघों की चर्बी को कम करने के लिए लेग प्रेस एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही, लगभग सभी बॉलीवुड के सेलिब्रिटी की लिस्ट में लेग प्रेस एक्सरसाइज जरूर होती है। आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको लेग प्रेस एक्सरसाइज करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : अफ्रीका में लगातार बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मामले, स्वास्थ्य एजेंसी के दावे डरावने

गम्भीर बीमारियों का खतरा कम करने में मिलेगी मदद

लेग प्रेस एक्सरसाइज करने के लाभ

✓इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है।

✓यह एक्सरसाइज पीठ पर दबाव डाले बिना मसल्स को टोन करने के अलावा उनको मजबूत करता है।

✓लेग प्रेस से जांघों के मसल्स को कम करने में सहायता मिलती है।

✓ इस एक्सरसाइज से मांसपेशियों को भी मजबूत होने के साथ फिजिकल स्ट्रेंथ बढ़ती है।

✓ लेग प्रेस एक्सरसाइज करने से जकड़न या कमर दर्द की समस्या में आराम मिलता है।

✓इस एक्सरसाइज को करने से पेट की मांसपेशियां एक्टिव होने के साथ पेट की चर्बी भी कम होती है।

ऐसे लगाने चाहिए लेग प्रेस सेट्स

लेग प्रेस एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले मशीन की सीट पर लेट जायें। फिर कंधे की चौड़ाई के बराबर में अपने दोनों पैरों को रखें। इसके बाद एड़ी से प्लेट पर धक्का लगायें। अब इस अवस्था में कुछ देर रुकने के बाद धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए पहले वाली अवस्था में आ जायें। शुरुआत में कम सेट्स लगाने चाहिए।

लेग प्रेस के समय न करें ऐसी गलतियां

✓अधिक और हैवी वेट लगाने से बचना चाहिए।

✓ एक्सरसाइज ट्रेनर की देखरेख में करना चाहिए।

✓ इस एक्सरसाइज को कमर दर्द होने पर नहीं करना चाहिए।

पंजों से मशीन को पुश न करें।

लेग प्रेस करने के दौरान घुटनों को लॉक न करें, क्योंकि इससे घुटनों पर प्रेशर पड़ता है और यह हड्डियों को कमजोर कर सकता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates