– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Big decision for sports promotion : विश्व कप खेलने वाली भारतीय टीम में चुने गए झारखंड के दिव्यांग क्रिकेटर सुजीत मुंडा को घर व जमीन देगी हेमंत सरकार

IMG 20221102 040527 2

Share this:

Jharkhand latest sports news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (chief minister Hemant Soren) से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा (cricketer Sujit Munda) ने मुलाकात की। सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी 4 दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2022 तक आयोजित होनेवाले ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup)  के लिए उनका चयन टीम इंडिया में हुआ है। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी (blind cricketer) सुजीत मुंडा को ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर सुजीत मुंडा को क्रिकेट किट भी प्रदान किया।

खेल नीति से कैश अवार्ड व स्कॉलरशिप भी जुड़ेगा

IMG 20221102 040557
दिव्यांग क्रिकेटर सुजीत मुंडा को को गुलदस्ता देकर हौसला अफजाई करते मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा को रांची में जमीन तथा उक्त जमीन पर घर देने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने सुजीत मुंडा से कहा कि राज्य सरकार आपके बच्चों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठायेगी। आपके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, यह राज्य सरकार (state government) की नैतिक जिम्मेदारी है। नयी खेल पॉलिसी के तहत स्कॉलरशिप एवं कैश अवार्ड का प्रावधान है, इसका लाभ आपको मिले, इस निमित्त निर्देश दे दिया गया है। 

क्रिकेटर सुजीत ने साझा की सीएम से अपनी मजबूरी

इससे पहले बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) के समक्ष दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा (Sujit Munda) एवं उनकी पत्नी अनीता तिग्गा ने कहा कि उनके पास रहने के लिए अपना कोई घर नहीं है। वर्तमान में भी मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर (mausi badi jagannathpur)  क्षेत्र में रह कर किसी तरह जीवन यापन करते हैं तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है। उनकी बातों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसम्भव राज्य सरकार की ओर से मदद देने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने खेल निदेशक को निर्देश दिया कि सुजीत मुंडा की आवश्यकताओं और समस्याओं के मद्देनजर नयी खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को जो सुविधाएं दी जाती हैं, वे सुविधाएं उन्हें उपलब्ध करायी जायें।

मुख्यमंत्री से मिल कर काफी खुश दिखे सुजीत मुंडा

IMG 20221102 WA0002
अपने आवासीय कार्यालय में सुजीत मुंडा और उनकी पत्नी से बात करते मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात करने के बाद सुजीत मुंडा काफी खुश दिखाई पड़े। मुख्यमंत्री से बातचीत करने के बाद सुजीत मुंडा ने कहा कि निश्चित तौर पर अब मैं ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। सुजीत मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी काफी सकारात्मक वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसम्भव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा एवं दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता तिग्गा उपस्थित थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates