Dharm-adhyatm, rashifal : इस श्रेणी में वो लोग आते हैं, जिनके जन्मदिन महीने के 4, 13, 22,31 तारीख को होते हैं। जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है, वो अपने जन्मतिथि का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 4 तारीख को है तो उसका मूलांक 4 0=4होगा। इस अंक से जुड़े लोग राहु प्रधान होते हैं। गुरु से ठीक विपरीत, महत्वकांक्षी, भोगवादी , तीक्ष्ण बुद्धि वाले, संवेदनशील, और त्वरित निर्णय क्षमता वाले। राहु जीवन में अचानक उतार चढाव देने वाला ग्रह है, वैसे ही इस अंक से जुड़े लोगो के जीवन में भी बड़ी जल्दी उतार और चढ़ाव आते हैं।
इस दिनांक को जन्मे लोग बहुत महत्वकांक्षी होते हैं
इस अंक की जोड़ वाली दिनांक को जन्मे लोग बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। इसलिए कई बार लघु कटौती का प्रयोग भी कर लेते हैं। इनका ये स्वभाव कई बार अपने फायदे के लिए पास के लोगों को अनदेखी करने का जाता है, जो आपसी रिश्तों को कमजोर करता है। 4 जन्मांक के लोगों को भी विशेष कर महिलाओं को जीवन में सही मिलने और रिश्तों में धोखा मिलने की सम्भावना बहुत रहती है। इस जन्मांक के लोग बहुत अधिक संवेदन शील रहते हैं। उनका अंतर्ज्ञान शक्ति बहुत अधिक रहता है। कई बार ये संवेदनशीलता आसपास के लोगों और घटनाओं के प्रति शंकालु भी बना देती हैं, जो रिश्तों को ख़राब करती है, साथ ही गुप्त शत्रु भी पैदा करते हैं।
मेहनत करने से नहीं चूकते
वैसे ये लोग गजब के मेहनती होते हैं। अगर एक बार किसी काम में भीड़ जायें, तो इस जन्मांक के लोगों जैसी मेहनत कोई नहीं कर सकता। समस्या सिर्फ इनके दृष्टिकोणकी रहती है। कई बार ये काम को निपटाने का गलत तरीका अख्तियार कर लेते हैं, जो परेशानियों का कारन बनता है, परन्तु सही दिशा और दृष्टिकोण इन्हें सर्वश्रेष्ठ बना सकता है। जैसे बराक ओबामा।
बहुत दिखावा भी करते हैं
मीडिया और दिखावे की दुनिया से इस मानसिक संख्या के लोगों को बहुत लगाव होता है। विचारों की अधिकता भी बहुत रहती है और बहुत जल्दी निर्णय लेते हैं। परिणाम की परवाह बहुत कम करते हैं, जोखिम लेने की कैपेसिटी भी बहुत रहती है। पत्रकारिता, मीडिया, राजनीति, कानून और शक्ति से जुड़े सभी व्यवसायों में सफल रहते हैं।
विशेष युक्तियाँ
जन्मांक 2 ,1 और 7 के लोग और ये अंक 4 जन्मांक के लिए बहुत सौभाग्यशाली रहते हैं।जैसे घर खरीदना हो या वाहन तो 8 और 9 के साथ समस्याएं और दुर्भाग्य बढ़ जाती हैं। वैसे ही सही नामांक समस्याओं को बहुत हद तक कम कर देता है, ठीक ऐसे ही काले और लाल रंग के प्रयोग से बचने की चेष्टा करना चाहिए। नाम संख्या 4 से तो हर हालत में बचने की चेष्टा करना चाहिए।
जन्म संख्या 4 के लिए भाग्यशाली रत्न :
✓शुभ दिन – 4 13, 9 तारीखें।
✓शुभ रंग – हल्के रंग गुलाबी।
✓शुभ दिवस – रविवार ,शनिवार।
✓शुभ रत्न – गोमेद रत्न
ऐसे जातक किसी से भी विवाह या प्रेम कर सकते हैं
मूलांक 4 के लिए अंकशास्त्र कहता है कि वह किसी भी मूलांक के जातकों के साथ विवाह या प्रेम कर सकते हैं। ऐसे लोग बेहद धार्मिक, रसूखदार और प्रैक्टिकल किस्म के होते हैं। इनकी इमानदारी और अनुशासन के सभी कायल होते हैं। ऐसे व्यक्ति मिलनसार और आर्थिक मामलों में किस्मत वाले होते है। मूलांक चार के व्यक्ति संघर्षशील होते हैं।
अंक 4 के व्यक्तियों का निजी जीवन जानें
आइए अब अंत में हम अंक 4 के निजी जीवन के बारे में जानने का प्रयास करें अंक 4 के प्रभाव से आप बहुत ही ईमानदार व्यक्ति होंगे। सदा दूसरो की सहायता करने वाले और सीधे-सुस्पष्ट व्यक्ति होते हैं। किसी तरह की लाग लपेट की बात आप नहीं करेगें। आप अपने माता पिता के प्रति समर्पित हर तरह से समर्पित रहेगें और उनका पूरा ख्याल भी रखेगें आप अपने परिवार से प्यार करने वाले होते हैं। आप हर तरह की सुख सुविधा उन्हें उपलब्ध कराते हैं। लोगों को आपका साथ और आपको उनका साथ बहुत भाता है, इसलिए आप उनमे काफी लोकप्रिय भी हो जाते हैं।
अंक 4 के अन्तर्गत आने वाले व्यवसाय
इस अध्याय में हम आपको अंक चार से संबंधित व्यवसायों के बारे में बताने की कोशिश करेगें। इस अंक के प्रभाव से आप इंजीनियर बन सकते हैं। आप विभिन्न वस्तुओं के निर्माता अथवा किसी भी प्रकार के डिजायनर भी हो सकते हैं। आप वैज्ञानिक हो सकते हैं। खेती करने वाले किसान हो सकते हैं। आप वकील हो सकते हैं। आप प्रोफेसर या शिक्षा संबंधी कोई अन्य काम भी कर सकते हैं।



