– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड को देशभर में दूसरा स्थान, छठी बार देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बना इंदौर

IMG 20221002 054859

Share this:

Urban Cleanliness Survey : देशभर के सौ शहरी निकायों वाले राज्यों में आयोजित शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड को पूरे देश में दूसरा स्थान मिला है। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने झारखंड को पुरस्कार प्रदान किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड को 100 शहरी निकायों वाले राज्यों में देश में दूसरा स्थान मिला है। इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने सम्मान प्राप्त किया। इस दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव मनोज जोशी ने झारखंड सरकार, राज्य के नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी।

छठी बार देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बना इंदौर

स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रैंकिंग एक अक्टूबर को घोषित की गई। स्वच्छ शहर के मामले में इंदौर को लगातार छठी बार देशभर में पहला स्थान मिला है। वहीं मध्य प्रदेश को बड़े राज्यों में पहला स्थान दिया गया है। त्रिपुरा छोटे राज्यों में पहले स्थान पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए इंदौर मॉडल पूरे देश में लागू करने की जरूरत बताई।

बुंडू और चाईबासा को भी पुरस्कार 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड के दो शहरों को भी सम्मान मिला है। पूर्वी जोन के 50,000 से 1,00,000 आबादी वाले नगर निकायों में चाईबासा को सर्वश्रेष्ठ सिटीजन फीडबैक के लिए सम्मानित किया गया है। इसके अलावा पूर्वी जोन के 15000 से 25000 आबादी वाले नगर निकायों में बुंडू को सर्वश्रेष्ठ सिटीजन फीडबैक के लिए सम्मानित किया गया। 

जमशेदपुर, मानगो व मेदनीनगर को सम्मान 

केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा देशभर के शहरों में 17 सितंबर 2022 को कराए गए इंडियन स्वच्छता लीग में भी झारखंड के तीन नगर निकायों को सम्मानित किया गया है। शुक्रवार 30 सितंबर 2022 को तालकटोरा स्टेडियम में ही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह के द्वारा झारखंड के जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र, मानगो और मेदनीनगर को इंडियन स्वच्छता लीग में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर और पलामू के उपायुक्त मौजूद रहे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates