Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Tue, Apr 8, 2025 🕒 6:36 AM

DATING SERVICE : चीन में यूक्रेनी दुल्हन की बढ़ी मांग, युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेनी लड़कियों की मांग दोगुनी हुई

DATING SERVICE : चीन में यूक्रेनी दुल्हन की बढ़ी मांग, युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेनी लड़कियों की मांग दोगुनी हुई

Share this:

युद्ध ग्रस्त यूक्रेन में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। रूसी हमले के बीच में यूक्रेन के लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगह शरण लेने को मजबूर हैं। इसी बीच एक आनलाइन वेबसाइट पर यूक्रेनी दुल्हन के लिए चीनी पुरुषों की बढ़ती रुचि को नोटिस किया गया है।
वाइस की खबर के अनुसार डेटिंग सर्विस मीलिश्का ने बताया कि युद्ध शुरू होने से पहले हर दिन लगभग 5 इंक्वायरी आती थी, जो अब दोगुनी हो गई है। डेटिंग सर्विस के रूसी मालिक पावेल स्टेपनेट्स ने कहा- अब यूक्रेनी लड़कियों की मांग को लेकर बहुत सारे क्लाइंट आ रहे हैं। वह जानते हैं कि यूक्रेन की लड़कियां अभी दुखी होंगी और वह चीन को अपने लिए सुरक्षित मानती होंगी। इसलिए चीनी मर्दों को लगता है कि वह लड़कियां चीनी पति को बेहतर विकल्प के तौर पर देखेंगी।

70 चीनी लड़के अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहें हैं

मीलिश्का डेटिंग सर्विस की बेवसाइट के अनुसार मौजूदा समय में 748 यूक्रेनी लड़कियां चीनी पति की तलाश में हैं। स्टेपनेट्स का दावा है कि 70 चीनी लड़के अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहें हैं। 8 से 9 लोगों की जोड़ियां भी बन चुकी हैं, जिनकी बाद में शादी हो गई। इन दिनों चीन में ‘मेल-ऑर्डर ब्राइड’ बिजनेस बहुत पॉपुलर हो रहा है। क्योंकि शादी के लिए अपने देश की लड़कियों को ढूंढना मुश्किल है। ऐसा चीन की वन-चाइल्ड पॉलिसी के कारण हुआ है। इसकी वजह से चीन में जेंडर रेश्यो बहुत खराब हो गया है।

चीन में पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम

चीन की जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी की वजह से पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या काफी नीचे चली गई है। चीन में एक परिवार को एक ही बच्चा करने की अनुमती थी। ये नियम 35 सालों तक लागू रहा। इस पॉलिसी की वजह से परिवार में लोग लड़की की जगह लड़का रखना ज्यादा पसंद करते थे। वहीं यूक्रेन में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। स्टेपनेट्स ने कहा कि चीनी मर्द पूर्वी यूरोप की लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि वह चीनी लड़कियां की तरह धन के पीछे नहीं भागती हैं। सालों से यूक्रेनी लड़कियां चीनी मर्द से शादी करती आई हैं। लेकिन यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद ये संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है।

Share this:

Latest Updates