Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Tue, Apr 1, 2025 🕒 1:57 AM

इन जापानी लड़कियों ने हिंदी फिल्म के गाने पर ऐसा किया कमाल का डांस कि दिल मांगे मोर…

इन जापानी लड़कियों ने हिंदी फिल्म के गाने पर ऐसा किया कमाल का डांस कि दिल मांगे मोर…

Share this:

Dance & Music (डांस और म्यूजिक) का असर व्यापक होता है. जापान के म्यूजिक का असर आप भारत में देख सकते हैं, तो भारत के डांस और म्यूजिक का असर सहज रूप में जापान में भी देख सकते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल होता दिख रहा है। जापानी डांसर्स (Japanese dancers) का एक बॉलीवुड गाने (Bollywood song ) पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हो रहा है। दोनों को एथनिक कपड़े पहने देखा जा सकता है। 

ऐश्वर्या की फिल्म ताल के एक गीत पर डांस

वीडियो में दोनों ताल फिल्म के गीत कहीं आग लगे लग जावे (Taal song Kahin Aag Lage Lag Jaave) पर डांस कर रही हैं। डांसर्स को एक ही रंग वाले आउटफिट पहने हुए देखा जा सकता है। दोनों ने ऐश्वर्या राय के स्टेप्स को बखूबी फॉलो किया है। इस वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इंटरनेट पर लोगों को वायरल वीडियो खूब पसंद आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में जापानी डांसर्स को इस पॉप्युलर बॉलीवुड नंबर पर डांस करते हुए देखा जा सकता है डांसर्स ने गाने के डांस स्टेप्स को पूरी तरह से कॉपी किया है।

भारतीय सलवार कमीज की प्रशंसा

इंटरनेट पर लोगों ने इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया और वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों इस भारतीय सलवार कमीज में बहुत सुंदर लग रही हैं और इसमें थोड़ी सी शरारत के साथ आपका डांस बहुत सुंदर है. बस इसे प्यार करो. भारत से प्यार का भार. ” दूसरे ने लिखा, “यह बॉलीवुड का एक एवरग्रीन गीत है! आप लड़कियां इन फ्रॉक सूट में खूबसूरत लग रही हैं। ”

Share this:

Latest Updates