– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

IPL CRICKET 2022 : रांची के राजकुमार धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, जानें किस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

IMG 20220324 WA0031

Share this:

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नई सपुर किंग्स (CSK) को टूर्नामेंट प्रारंभ होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम को चार बार आईपीएल का खिताब दिलवाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। आईपीएल शुरू होने के पहले धौनी के निर्णय से उनके फैंस को गहरा झटका लगा है। ‌उनकी जगह एक स्टार खिलाड़ी को कैप्टन बनाया गया है।

इस धुरंधर खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

महेंद्र सिंह धोनी की जगह स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इस आशय की जानकारी दी है। धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे। बताते चलें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले जडेजा चेन्नई द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे क्रिकेटर थे। उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रही जबकि महेंद्र सिंह धोनी को टीम ने 12 करोड़ रुपये चुकाए थे.

शानदार ऑलराउंडर हैं रवीन्द्र जडेजा

बताते चलें कि रवींद्र जडेजा बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जडेजा गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान देने में माहिर क्रिकेटर हैं। पिछले कई सीजन से वह चेन्नई के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। जब भी कप्तान धोनी को विकेट की आवश्यकता होती थी, वह जडेजा का नंबर घुमा देते थे। रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2021 में आरसीबी के खिलाफ मैच में एक ओवर में 5 छक्के लगा दिए थे। उनकी जादुई स्पिन से कोई भी बच नहीं पाया है। वह किसी भी पिच पर विकेट चटका सकते हैं। उनके चार ओवर खेलना किसी भी विरोधी टीम के लिए आसान नहीं है।

चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरे कप्तान होंगे जडेजा

2012 से ही रवींद्र जडेजा चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं। वह सीएसके टीम के तीसरे कप्तान होंगे।आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैचों में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैचों में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे। सीएसके ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया। इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates