Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बलराम सहित 9 नक्सलियों को पुलिस ने दबोचा, एक महिला नक्सली भी…

JHARKHAND : 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बलराम सहित 9 नक्सलियों को पुलिस ने दबोचा, एक महिला नक्सली भी…

Share this:

Jharkhand में लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्‍सलियों के खिलाफ पुलिस चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी भाकपा (माओवादी) जोनल कमांडर बलराम उरांव सहित 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक महिला नक्सली को भी गिरफ्तार किया है। इस अभियान में एक नक्‍सली मारा भी गया था। इसकी पहचान एक लाख का इनामी दिनेश नगेशिया के रूप में हुई है। इनामी नक्सली बलराम पर विभिन्न थाना क्षेत्र में 82 मामले दर्ज हैं।

10 बार हुई नक्सलियों के साथ मुठभेड़

पुलिस के 13 दिनों के मेगा ऑपरेशन
अभियान में 10 बार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ भी हुई। अभियान के शुरू होने से लेकर 21 फरवरी, 2022 के बीच पुलिस और नक्‍सलियों के बीच अलग-अलग स्‍थानों पर 10 बार मुठभेड़ हुई। अभियान के क्रम में पुलिस ने नक्‍सलियों के मांद में घुसकर अनेक बंकर और कैंप ध्‍वस्‍त किए। नक्‍सलियों द्वारा उपयोग में लाये जाने वाली IED, आईईडी सामग्री बनाने की वस्‍तुएं, नक्सलियों के खाने-पीने सहित अन्य सामान जब्‍त की गई।

गिरफ्तार नक्‍सली और दर्ज कांड

बलराम पर 82 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सब जोनल कमांडर दशरथ सिंह खेरवार पर 7 मामले, एरिया कमांडर मारकुश नगेसिया पर 10 मामले, सेल सदस्‍य शैलेश्‍वर उरांव पर 2 मामले, मुकेश कोरबा पर 2 मामले, विरेन कोरबा पर 2 मामले, शैलेंद्र नगेसिया पर 2 मामले, संजय नगेसिया पर 2 मामले तथा सेल सदस्‍य शीला खेरवार पर 2 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

10 फरवरी से शुरू हुआ था अभियान

बुलबुल जंगल में 10 फरवरी से शुरू नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से 50 राउंड गोलिया चली। 11 फरवरी को सर्च अभियान के क्रम में बुलबुल जंगल में आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के जवान दिलीप कुमार और नारायण दास घायल हो गये थे। जिन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से रांची स्थित मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

कोबरा बटालियन जवान घायल

12 फरवरी को अभियान के क्रम में बुलबुल जंगल में IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का जवान तोमिन कुमार घायल हो गया. जिसे मेडिका में भर्ती कराया गया है. 13 फरवरी को पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई. सर्च अभियान में पुलिस ने नक्सलियों का हथियार, गोली तथा विस्फोटक बरामद किया।

100 से ज्यादा राउंड चली गोलियां

15 फरवरी को बुलबुल जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। 16 फरवरी को माओवादियों और पुलिस के बीच बुलबुल जंगल में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली मारा गया। 17 फरवरी को मृत नक्सली का शव पहाड़ से नीचे लाया गया और सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। 18 फरवरी को केदली टोला जंगल में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से 100 से ज्यादा राउंड गोलियां चली। पुलिस ने केदली टोला व नरायणपुर में लातेहार एवं लोहरदगा जिला के सीमा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इसमें पुलिस को इंसास राइफल, पिस्टल, भारी संख्या में कारतूस, मैगजीन तथा आईईडी बरामद की गई।

Share this:

Latest Updates