Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand Train News: चक्रधरपुर में हाथियों का आतंक, 20-21 दिसंबर को 8 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand Train News: चक्रधरपुर में हाथियों का आतंक, 20-21 दिसंबर को 8 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

चक्रधरपुर : झारखंड के कोल्हान प्रमंडल स्थित चक्रधरपुर में हाथियों का कहर जारी है। पिछले कुछ दिनों से रेल पटरी पर हाथियों की लगातार आवाजाही से ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सजता है कि यात्रियों की सुरक्षा को केंद्र में रखकर रेलवे ने 20 और 21 दिसंबर के लिए चक्रधरपुर- राउरकेला- चक्रधरपुर रेल खंड में आठ मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया है।

ट्रेनों की गति भी घटाई

चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर रेल खंड में रेलवे ने ट्रेनों की गति भी घटा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि संबंधित इलाका हाथियों के कोरिडोर के लिए जाना जाता है और इस रेलखंड पर ट्रेन की टक्कर से पूर्व में कई हाथियों की मौत हो चुकी है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम / रूट श्रेणी
68025 / 68026 चक्रधरपुर – राउरकेला – चक्रधरपुर सारंडा मेमू
58151 / 58152 बीरमित्रपुर – बरसुवान – बीरमित्रपुर पैसेंजर
68003 / 68004 टाटानगर – गुआ – टाटानगर मेमू
68009 / 68010 टाटानगर – चक्रधरपुर – टाटानगर मेमू

Share this:

Latest Updates