– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand news : सीएम ने मानगो पुल फ्लाईओवर का शिलान्यास किया, जमशेदपुर- सरायकेला- खरसावां को जोड़ते हुए बाईपास निर्माण की भी घोषणा

IMG 20221108 WA0009

Share this:

Jharkhand latest Hindi news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए गांवों में बुजुर्गों की पुरानी और पारम्परिक व्यवस्था को फिर से विकसित करना है। जहां हर घर में पशुधन उपलब्ध होता था। पशुपालन से घर में ही दूध, दही, मुर्गा, मीट अंडा प्राप्त हो जायेगा। इससे खासकर महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर कर सकेंगे। सीएम सोमवार को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। कर्यक्रम में विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाये गए, जहाँ पदाधिकारियों द्वारा लोगों को जनकल्याकारी योजनओं से लाभान्वित कराया गया।

जमशेदपुर को मिलेगा नया बाईपास

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जमशेदपुर की जनता के लिए नये बाईपास का निर्माण करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही अधिकारियों के साथ मिल कर जमशेदपुर से सरायकेला-खरसावां को जोड़ते हुए एक बाईपास की बड़ी परियोजना तैयार करने का काम किया जायेगा।

योजनाओं का लाभ लेकर बनें सशक्त और  स्वावलम्बी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है, जिससे वे इतने सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी हो जायेंगे कि सरकार द्वारा मिलनेवाले अनुदानित राशन लेने की आवश्यकता भी उम्मीद नहीं लेनी पड़ेगी । 

बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए सरकार योजनाएं तैयार कर रही है। आगामी 15 नवम्बर (झारखंड स्थापना दिवस) के दिन राष्ट्रपति इन योजनाओं का शुभारम्भ करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य की बच्चियों को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है,  जिसके तहत उनके 18 वर्ष पूरे होने पर 40 हजार रुपये एवं उनके उच्चतर शिक्षा के लिए सरकार सहायता करेगी।

नये अस्पताल भवन के निर्माण पर लगभग 4 अरब रुपये होंगे खर्च

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) परिसर में 500 बेड की क्षमता वाले नये अस्पताल भवन की आधारशिला रखी। इसके निर्माण पर 4 अरब 18 करोड़ 34 लाख 91 हज़ार रुपये खर्च होंगे। इसके चालू होने से इस इलाके के मरीजों को बेहतर इलाज और जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।

योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों का वितरण

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुल 474.78 करोड़ रुपये की लागत से मानगो पुल-सह-फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसकी लम्बाई 4.02 किलोमीटर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा कुल 2320.72077 करोड़ रुपये की लागत से 230  योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें कुल 282.451 करोड़ रुपये की लागत से कुल 158 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास एवं कुल  38.269 करोड़ रुपये की लागत के कुल 72 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, कुल 1,63,375 लाभुकों के बीच कुल 245.2773 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में ये लोग थे उपस्थित 

कार्यक्रम में मंत्री संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास विभाग,  आलमगीर आलम, मंत्री श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, सत्यानंद भोक्ता, मंत्री, आदिवासी कल्याण चम्पाई सोरेन, मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग बन्ना गुप्ता,  विधायक घाटशिला रामदास सोरेन, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, विधायक बहरागोड़ा समीर कुमार मोहंती, विधायक पोटका संजीव सरदार,  20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे,  सचिव हिमानी पांडेय, सचिव सुनील कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान प्रमंडल अजय लिंडा, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates