– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

झारखंड के 3 विधायकों के Arrest होने के पहले असम के CM से मिले थे कांग्रेस MLA अनूप सिंह, ऐसा दावा…

Screenshot 20220802 232541 One UI Home

Share this:

jharkhand  News :  पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कैश के साथ पकड़े गए झारखंड कांग्रेस के 3 विधायकों के Arrest होने से पहले कांग्रेस MLA जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात हुई थी। असम के संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका ने यह दावा किया है। धोनी इससे जुड़ी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है। लिखा है कि फेक FIR असम के सीएम के खिलाफ दर्ज कराने से पहले अनूप सिंह को कानून का सामना करना चाहिए। इस फोटो को असम के सीएम ने भी Retweet  किया है।

हजारिका ने ट्वीट में यह लिखा है

हजारिका ने साफ लिखा है कि कुमार जय मंगल सिंह ने तथ्य हीन आरोप लगाया है कि गिरफ्तार हुए झारखंड के तीनों एमएलए ने हिमंता बिस्वा सरमा से उनकी मुलाकात करने का प्रलोभन दिलाया था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि जयमंगल सिंह 26 जुलाई की सुबह 9:00 बजे व्यापार के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मिलने असम के सीएम के साथ गए थे।

ट्वीट डिलीट क्यों किया गया : अनूप 

असम के मुख्यमंत्री के साथ फोटो वायरल होने पर कांग्रेस विधायक सिंह ने कहा कि उनकी मुलाकात की जानकारी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को थी। कांग्रेस विधायक ने कहा कि इंटक को कोल इंडिया ने बैन किया हुआ है। इसी सिलसिले में प्रह्लाद जोशी से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात की पैरवी हिमंत बिस्वा सरमा ने की थी। उनसे 20 साल पुराने संबंध रहे हैं। साथ ही, कहा कि अगर मुलाकात का मकसद गलत है तो वो ट्वीट डिलीट क्यों किया गया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates