– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

मांडर विधानसभा उपचुनाव : काउंटिंग के दूसरे राउंड में भाजपा की गंगोत्री कुजूर 112 वोटों से आगे

Screenshot 20220626 103451 Chrome 1

Share this:

Jharkhand (झारखंड) में रांची की मांडर विधानसभा सीट के लिए मतगणना 26 जून की सुबह से शुरू हो चुकी है। मतगणना में 81 कर्मियों को लगाया गया है। 21 टेबल पर 21 राउंड की मतगणना होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  मतगणना के दूसरे राउंड में भाजपा की गंगोत्री कुजूर कांग्रेस की उम्मीदवार नेहा तिर्की से आगे चल रही हैं। इस राउंड में गंगोत्री को 8041 और नेहा तिर्की को 7929 वोट मिले हैं। गंगोत्री 112 वोटों से आगे हैं।  पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस को 3990 वोट और भाजपा को 3940 मिले थे थे।

61.25% हुई थी वोटिंग

ऐसा अनुमान है कि परिणाम इस बात पर निर्भर करेंगे कि यहां एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कितना जादू चला है, क्योंकि यहां त्रिकोणीय मुकाबले की पूरी संभावना है। 3,54,877 मतदाताओं में केवल 61.25 ने वोटिंग की थी। मतदान के दौरान 433 में से 239 बूथ से वेब कास्टिंग की गई थी। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन वर्ष कैद की सजा पाने के बाद बंधु तिर्की की सदस्यता खत्म होने की वजह से उपचुनाव कराया गया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates