– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

JHARKHAND: रामनवमी में राममय हुई राजधानी रांची, तपोवन मंदिर पहुंचे CM हेमंत, कह- मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

IMG 20220410 WA0038

Share this:

Jharkhand (झारखंड) में 10 अप्रैल को रामनवमी का उत्साह देखते ही बना। कोरौना के कारण 2 साल तक दबा रहा उत्साह घरों से लेकर सड़कों तक पर दिखाई पड़ा। इस बार की तैयारी भी भव्य तरीके से पहले से हुई थी। राजधानी रांची रामनवमी में पूरी तरह राममय हो गई। हर मोहल्ले से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर महावीरी पताकों से पूरा पट गया। हर ओर जय श्री राम के नारे लग रहे थे। रामनामी और महावीरी भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महिला-पुरुष के साथ-साथ बच्चे और बुजुर्ग भी शोभयात्रा में शामिल हुए। रांची में श्री महावीर मंडल की ओर से सातों प्वाइंट से एक साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आकर्षण अद्भुत था

तपोवन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

हर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु अलबर्ट एक्का से तपोवन मंदिर की ओर जाते दिखे। रांची के तपोवन मंदिर में सभी झंडो का मिलाप हुआ। इस दौरान जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं ने श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी के साथ-साथ गुड़ और चना का वितरण किया। इसी बीच निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रामनवमी का त्योहार हमें एकजुट और मजबूती प्रदान करता है। रामनवमी की परंपरागत शोभायात्रा लंबे समय से चलती आ रही है। यह अनवरत चलती रहे, यह हम सभी भगवान श्रीराम से कामना करते हैं। कहा कि आज कोने-कोने से श्रद्धालु यहां आकर भगवान श्रीराम के चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद ले रहे हैं और साथ में श्री रामनवमी शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे हैं।

सरकार करेगी तपोवन मंदिर का सौंदर्यीकरण, बढ़ेंगी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि तपोवन मंदिर का सौंदर्यीकरण सरकार द्वारा किया जाएगा। यह कार्य अगले वर्ष रामनवमी के पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। रामनवमी के अवसर पर आज श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर तरफ जयश्री राम के उद्घोष गूंज रहे हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामनवमी की परंपरागत शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates