– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

CORDIAL TRIBUTE : छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद SB तिर्की का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, गवर्नर और CM ने…

IMG 20220213 WA0006

Share this:

Jharkhand के जांबाज सपूत शांति भूषण तिर्की 12 फरवरी को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से संघर्ष के दौरान शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ से रांची लाया गया। राज्य के गवर्नर रमेश बैस और CM सोरेन ने रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ (133 बटालियन) के रांची मुख्यालय में वीर शहीद शांति भूषण तिर्की के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शांति भूषण तिर्की सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट थे।

सिमडेगा के थे तिर्की, रांची में रहता है परिवार

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड के कसीरा गोबरीगढ़ा में शांति भूषण तिर्की का पुस्तैनी घर है। यहीं भूषण तिर्की का जन्म हुआ था। शहीद के पिता स्टीफन तिर्की भी बीएसएफ में थे। माता ग्रेस बारला तीन वर्ष पहले गुजर चुकी हैं। शांति भूषण तिर्की की पत्नी का नाम पुष्पा मंजुला मिंज है। शहीद का बड़ा पुत्र अनिकेत तिर्की है। वह पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। छोटी बेटी ऐनी अनिसा तिर्की दो वर्ष की है। शहीद का पूरा परिवार रांची के डिबडीह में रहता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates