Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Tue, Apr 1, 2025 🕒 6:39 PM

मुख्यमंत्री ने दही हाण्डी प्रतियोगिता और लेजर शो का लिया आनन्द

मुख्यमंत्री ने दही हाण्डी प्रतियोगिता और लेजर शो का लिया आनन्द

Share this:

Ranchi news :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव– 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने “गोविंदा आला रे…” के जयघोष के बीच दही हाण्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आधारित लेजर शो का भी आनन्द लिया। वहीं, बाल गोपाल तथा बाल राधा रूप सज्जा-प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

ऐसे आयोजनों से हमारी परम्परा-संस्कृति होती है मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहारों के अवसर पर आयोजित होनेवाले ऐसे कार्यक्रमों से हमारी पौराणिक परम्परा-संस्कृति मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रम हमें एकजुट करते हैं। सभी मिल कर पूरे हर्ष और उल्लास के साथ त्योहारों का आनन्द लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म ग्रन्थों पर निरंतर शोध हो रहे हैं। इन्हें सरल भाषा में लिखा जा रहा है, ताकि लोग आसानी से अपने धर्म ग्रंथों को पढ़ कर अपनी पौराणिक गाथाओं से अवगत हो सकें।

IMG 20240826 WA0004 2

मुख्यमंत्री को पेरिस ओलिम्पिक – 2024 में कांस्य पदक हासिल करनेवाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जर्सी एवं मोमेंटो सप्रेम भेंट 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने पेरिस ओलिम्पिक- 2024 में कांस्य पदक हासिल करनेवाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जर्सी और मोमेंटो सप्रेम भेंट किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झारखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, राजेश ठाकुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, सुश्री यशस्विनी सहाय, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची के संरक्षक डॉ. कुमार राजा और डॉ. राजेश गुप्ता, अध्यक्ष विनोद गोप एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे। 

Share this:

Latest Updates